प्रदेश नहीं संभाल पा रहे सीएम गोरखपुर वापस जाएं

अयोध्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजयकुमार लल्लू ने रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा रेप पीड़िता की आत्महत्या का मामला पार्टी पूरी गंभीरता से उठाएगी और यह मामला सदन से सड़क तक गूंजेगा। उन्होंने कहा यह बेहद दुखद है कि पुलिस अधिकारियों से फरियाद के बाद भी बलात्कारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ित बालिका को अंतत आत्महत्या करनी पड़ी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था को बदतर बताया। कहा प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:03 AM (IST)
प्रदेश नहीं संभाल पा रहे सीएम गोरखपुर वापस जाएं
प्रदेश नहीं संभाल पा रहे सीएम गोरखपुर वापस जाएं

अयोध्या : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजयकुमार 'लल्लू' ने रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा, रेप पीड़िता की आत्महत्या का मामला पार्टी पूरी गंभीरता से उठाएगी और यह मामला सदन से सड़क तक गूंजेगा। उन्होंने कहा, यह बेहद दुखद है कि पुलिस अधिकारियों से फरियाद के बाद भी बलात्कारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ित बालिका को अंतत: आत्महत्या करनी पड़ी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था को बदतर बताया। कहा, प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।

एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लल्लू ने कहा, अनुसूचित जाति के लोगों तथा पिछड़ों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। अत्याचार की घटनाओं में लिप्त पूर्व सांसद व सांसद का फूल-माला से स्वागत होता है। मुख्यमंत्री से प्रदेश नहीं संभल रहा है और उन्हें गोरखपुर वापस जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पीड़ित परिवार से मिलने वालों में प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी, एआइसीसी सदस्य राजेंद्रप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, उग्रसेन मिश्र, पार्षद डॉ. संजय पांडेय, उमेश यादव, शैलेंद्रमणि पांडेय, धर्मवीर दुबे, श्रीनिवास शास्त्री, अनूप मिश्र आदि कांग्रेसजन रहे। --------------इनसेट----------- बर्खास्त हों संवेदनहीन पुलिसकर्मी

- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पीड़िता की शिकायत अनसुनी करने और उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा, इस मामले में जिम्मेदार पुलिस वालों की संवेदनहीनता अक्षम्य है। ------------------------

chat bot
आपका साथी