जून माह में बंद रहेंगी दीवानी अदालतें

कोरोना लॉकडाउन के कारण अदालतें बीते 23 मार्च से बंद हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:50 PM (IST)
जून माह में बंद रहेंगी दीवानी अदालतें
जून माह में बंद रहेंगी दीवानी अदालतें

अयोध्या : जून माह में दीवानी अदालतें बंद रहेंगी। फौजदारी अदालतें मौजूदा व्यवस्था के तहत ही चलती रहेंगी। उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की व्यवस्था के तहत जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण दीवानी अदालतें बंद कर दी जाती हैं।

कोरोना लॉकडाउन के कारण अदालतें बीते 23 मार्च से बंद हैं। इस समय अदालतों में अर्जेंट कार्य ही किए जा रहे हैं। जमानत, सरेंडर, वाहन रिलीज प्रार्थनापत्र भी लिये जा रहे हैं। दीवानी मामलों में स्थगन जैसे अर्जेंट मामले ही सुने जा रहे हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यह व्यवस्था जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी