गंदगी से निपटने की ग्लोबल मुहिम को धक्का

अयोध्या गंदगी से लोगों को निजात दिलाने के लिए ग्लोबल मुहिम के सपने को धक्का लगा है। गंदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए डाउनलोड कराए गए स्वच्छता एप ने काम करना बंद कर दिया है। भारत सरकार के निर्देश पर इस मोबाइल एप को नगर निगम ने युद्धस्तर पर कार्य कर मोबाइल फोन में डाउन लोड करवाया था। एप का उद्देश्य घर बैठे आसपास की गंदगी को तस्वीर सहित अपलोड करना था जिसका संज्ञान लेकर नगर निगम एक निश्चित समय के भीतर उसका निस्तारण करवाता।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 May 2019 10:57 PM (IST) Updated:Wed, 15 May 2019 10:57 PM (IST)
गंदगी से निपटने की ग्लोबल मुहिम को धक्का
गंदगी से निपटने की ग्लोबल मुहिम को धक्का

अयोध्या : गंदगी से लोगों को निजात दिलाने के लिए ग्लोबल मुहिम के सपने को धक्का लगा है। गंदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए डाउनलोड कराए गए स्वच्छता एप ने काम करना बंद कर दिया है। भारत सरकार के निर्देश पर इस मोबाइल एप को नगर निगम ने युद्धस्तर पर कार्य कर मोबाइल फोन में डाउन लोड करवाया था। एप का उद्देश्य घर बैठे आसपास की गंदगी को तस्वीर सहित अपलोड करना था, जिसका संज्ञान लेकर नगर निगम एक निश्चित समय के भीतर उसका निस्तारण करवाता। ये व्यवस्था जनता को काफी रास आ रही थी, लेकिन अचानक एप ने काम करना बंद कर दिया। नगर निगम के स्थानीय अधिकारी एप बंद होने के पीछे तकनीकी खराबी को कारण बता रहे हैं। एप का संचालन दोबारा कब होगा? इसका सटीक जवाब नगर निगम प्रशासन के पास नहीं है।

गंदगी को मिटाकर स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता एप की शुरुआत की गई। गत वर्ष दिसंबर से लेकर इस वर्ष जनवरी के बीच नगर निगम ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर जनता के मोबाइल फोन में इस एप को डाउनलोड कराया। करीब सात हजार से अधिक एप डाउनलोड हो चुका है। डाउनलोड होने के कुछ ही दिन तक एप संचालित हो सका। फरवरी में अचानक एप ने काम करना बंद कर दिया। एप के बंद होने के बाद से गंदगी से निपटने की मुहिम को झटका लगा है। एप का संचालन कब तक होगा, ये बता पाने में नगर निगम प्रशासन असमर्थ है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी