शिवसेना प्रमुख को काला झंडा दिखाएगी छात्रसभा

फैजाबाद : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि पा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:25 PM (IST)
शिवसेना प्रमुख को काला झंडा दिखाएगी छात्रसभा
शिवसेना प्रमुख को काला झंडा दिखाएगी छात्रसभा

फैजाबाद : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि पार्टी 24 नवंबर को अयोध्या आ रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का काला झंडा दिखाकर विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अवध की सरजमी पर कदम न रखे। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जिस मुद्दे को लेकर सरकार बनी, प्रधानमंत्री उन्हीं को भूल गए और साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अयोध्या की ओर रुख नहीं किया। आज उसी सरजमीं पर भाजपा धर्म के नाम पर भाई से भाई को लड़ा रही है।

भाटी बुधवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां छात्रसभा की जिला इकाई को विस्तार देने आए थे। उन्होंने कहा कि पीएसपीएल के मुखिया शिवपाल ¨सह यादव ने निर्णय लिया है कि पार्टी मुलायम ¨सह यादव का जन्म दिवस पूरे प्रदेश में मनाएंगी। कहा, विश्वविद्यालायों व महाविद्यालयों में होने वाले छात्र-संघ चुनाव में छात्रसभा प्रत्याशी उतारेगी।

chat bot
आपका साथी