वर्चुअल रैली में कांग्रेस पर हमलावर रहीं केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्चुअल रैली में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले चंदे से लेकर उन्होंने घोटालों पर कांग्रेस को घेरा. कहा घपले-घोटालों की वजह से ही जनता ने कांग्रेस को नकार दिया.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 01:18 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 06:09 AM (IST)
वर्चुअल रैली में कांग्रेस पर हमलावर रहीं केंद्रीय मंत्री
वर्चुअल रैली में कांग्रेस पर हमलावर रहीं केंद्रीय मंत्री

अयोध्या: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्चुअल रैली में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले चंदे से लेकर उन्होंने घोटालों पर कांग्रेस को घेरा। कहा, घपले-घोटालों की वजह से ही जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। केंद्रीय मंत्री वर्चुअल की रैली में जिले की 20 मंडल इकाइयों के पदाधिकारी जुड़े। सांसद लल्लू सिंह, महापौर रिषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू अपने-अपने कैंप कार्यालय वर्चुअल रैली से जुड़े। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को सुना। रैली में ऑनलाइन शामिल होने वालों में मनोज वर्मा, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, गिरीश पांडेय डिप्पुल, रमेश सिंह, अशोक कसौधन, अशोक मिश्रा, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, रघुनंदन चौरसिया, विनीत सिंह विन्नू, अशोक वर्मा, घनश्याम पांडेय, अमरनाथ वर्मा, अजय मिश्रा, अजय सिंह, वंशीधर शर्मा, वेद गुप्ता प्रमुख रहे। वहीं पटरंगा स्थित कृष्णावती रामनरेश कॉलेज में मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के नेतृत्व में विशेष प्रसारण किया गया।

-----------

उदया में हुआ विशेष आयोजन

अयोध्या: उदया पब्लिक स्कूल में भाजपा नेता डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए वर्चुअल रैली के विशेष प्रसारण में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के संबोधन को सुना। महानगर के पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने अयोध्या निर्मोचन घाट स्थित अपने कैंप कार्यालय पर संबोधन सुना। रैली में शामिल होने वालों में डॉ. मंजूषा पांडेय, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्रा, स्मृता तिवारी, विद्याकांत द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, अरविद सिंह, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, शारदा यादव, अंशुमान मित्रा, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, डॉ. नीलम सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी