हमारा उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संभावना जगाना : स्वतंत्रदेव

राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों के चलते सोमवार को रामनगरी पहुंचे प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने बताया 24 से 31 जुलाई तक बूथ कमेटियों के सत्यापन की मुहिम संयोजित है इसकी जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारियों व संयोजकों को सौंपी गयी है.उन्होंने बातचीत के दौरान विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया.

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 11:53 PM (IST)
हमारा उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संभावना जगाना : स्वतंत्रदेव
हमारा उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संभावना जगाना : स्वतंत्रदेव

अयोध्या : कोरोना संकट के बावजूद भाजपा नेतृत्व संगठन के कील-कांटे दुरुस्त रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित उनकी टीम के अन्य पदाधिकारी जहां वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से बराबर संवाद स्थापित कर रहे हैं, वहीं नियमित कार्यक्रमों के जरिये संगठन की गतिशीलता पर कोई आंच नहीं आने देना चाह रहे हैं। राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों के चलते सोमवार को रामनगरी पहुंचे प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने बताया कि संगठन की ओर से 24 से 31 जुलाई तक बूथ कमेटियों के सत्यापन की मुहिम संयोजित है, इसकी जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारियों व संयोजकों को सौंपी गयी है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि यहां कार्यकर्ता ही सतत सेवा, संघर्ष और समर्पण से फर्श से अर्श तक पहुंचता है और हमारी मुहिम भी संगठन की मजबूती के साथ देश सेवा एवं कार्यकर्ताओं की संभावना जगाने के उद्देश्य से है। इससे पूर्व शहर की सीमा पर महापौर रिषिकेश उपाध्याय एवं जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी