प्रदेश महामंत्री ने लगाई पदाधिकारियों की क्लास

जिले के प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर बैठक में शिक्षक की तरह नजर आए। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने न केवल पदाधिकारियों की हाजिरी ली बल्कि मंडल अध्यक्षों से सेक्टर प्रभारियों के भी नाम पूछे.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:01 AM (IST)
प्रदेश महामंत्री ने लगाई पदाधिकारियों की क्लास
प्रदेश महामंत्री ने लगाई पदाधिकारियों की क्लास

अयोध्या: जिले के प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर बैठक में शिक्षक की तरह नजर आए। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने न केवल पदाधिकारियों की हाजिरी ली, बल्कि मंडल अध्यक्षों से सेक्टर प्रभारियों के भी नाम पूछे। पार्टी कार्यालय में महानगर के दो व रुदौली में तीन मंडल इकाइयों की बैठक व संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली। बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा की।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से काम करता है। सबको साथ लेकर चलना, मिलकर कार्य करना व सामूहिक आधार पर निर्णय लेने का काम पार्टी करती है। कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सहायता में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की जानकारी साझा की। बैठक में देवकाली मंडल प्रभारी महंत मनमोहन दास, करिअप्पा के प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव के अलावा आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, शैलेंद्र कोरी, तिलकराम मौर्य, नीरज कनौजिया, विद्याकांत द्विवेदी, परमानंद मिश्र, अरविद सिंह, बिदू सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव व राजू सिंह आदि थे। इससे पहले रुदौली के हिदू इंटर कॉलेज में नगर, देहात व मवई मंडल की बैठक हुई। राधेश्याम त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, रणवीर सिंह, अशोक कसौधन व धर्मेंद्र सिंह आदि थे। बैठक से पूर्व कॉलेज के प्रबंधक लालजी सिंह के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी