वर्चुअल रैली की तैयारी में जुटी भाजपा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की 27 जून को होने वाली वर्चुअल रैली के लिए भाजपा ने तैयारी आरंभ कर दी है. इसे लेकर सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 11:53 PM (IST)
वर्चुअल रैली की तैयारी में जुटी भाजपा
वर्चुअल रैली की तैयारी में जुटी भाजपा

अयोध्या: केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की 27 जून को होने वाली वर्चुअल रैली के लिए भाजपा ने तैयारी आरंभ कर दी है। इसे लेकर सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बैठक की। उन्होंने सभी संगठनात्मक इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 50 हजार लोगों को रैली जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे जिले से रैली में दो लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी हैं। सिंह के मुताबिक पार्टी कार्यालय से रोजाना इसकी समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री मनोज वर्मा, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी, कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिपल, विवेक पांडेय, अशोक मिश्रा, राममोहन भारती, शिवम सिंह आदि थे।

महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने फ्रंटल संगठनों के नेताओं के साथ बैठक कर दायित्व सौंपा। रैली में मोबाइल से 45 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मिश्रा ने बताया कि 27 जून को शाम पांच बजे रैली होगी। सोशल मीडिया से लोग रैली से जुड़ सकेंगे। रैली में प्रत्येक बूथ की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया पर इसका प्रसार भी शुरु हो गया है। बैठक में महंत मनमोहन दास, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, डॉ. अंशुमान मित्रा, शैलेंद्र कोरी, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, तिलकराम मौर्या आदि थे।

chat bot
आपका साथी