Ayodhya Ram Mandir News: उमा भारती बोलीं- मंदिर आंदोलन के फ्रंट वारियर्स का प्रतिनिधित्व खुद कर रहे मोदी

Ayodhya Ram Mandir News उमा भारती मंगलवार को ट्रेन से लखनऊ पहुंची और सड़क मार्ग से पहुंची अयोध्या। बोलीं राम मंदिर हमारी आस्था का मुद्दा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 08:31 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 08:31 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir News: उमा भारती बोलीं- मंदिर आंदोलन के फ्रंट वारियर्स का प्रतिनिधित्व खुद कर रहे मोदी
Ayodhya Ram Mandir News: उमा भारती बोलीं- मंदिर आंदोलन के फ्रंट वारियर्स का प्रतिनिधित्व खुद कर रहे मोदी

योध्या [प्रहलाद तिवारी]। Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख किरदार रही मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राम की पैड़ी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर आंदोलन के फ्रंट वारियर्स का प्रतिनिधित्व खुद प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। यह बड़ा बयान तब दिया जब उनसे पूछा गया कि राममंदिर भूमि पूजन के ऐतिहासिक अवसर पर आख़िर पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, कल्याण सिंह नहीं आ रहे हैं। उनका यह बयान राजनीतिक लहजे में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

वहीं, उमा भारती के सोमवार को ही अयोध्या में मौजूद रहकर भी राममंदिर भूमि पूजन में शामिल न होने का ट्वीट चर्चा का केंद्र बिंदु बना रहा। उन्होंने कहा कि दो बार कारसेवा की। कारसेवकों ने हमेशा मर्यादा व स्वाभिमान के साथ कारसेवा की है। हमें विश्वास था कि राम मंदिर बनेगा। 

राम मंदिर हमारी आस्था का मुद्दा

इस दौरान उमा भारती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान के सवाल पर कहा कि कौन दिग्विजय सिंह, किसकी बात कर रहे हैं आप, वो प्रज्ञा ठाकुर से हार चुके हैं। हमारे लिए राम मंदिर कभी भी राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा, राम मंदिर हमारी आस्था का मुद्दा है। 

सरयू पूजन व आरती की और तट से ही जय श्री राम का उद्घोष

उमा भारती मंगलवार को ट्रेन से लखनऊ पहुंची और सड़क मार्ग से शाम लगभग सात बजे वह कुछ चुनिंदा लोगों के साथ राम की पैड़ी पहुंची। यहां सरयू पूजन व आरती की और तट से ही जय श्री राम का उद्घोष किया। उसके बाद बजरंग बली की प्रधानतम पीठ हनुमान गढ़ी में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। बुधवार को वह भूमि पूजन के बाद रामलला के दर्शन करेंगी।

chat bot
आपका साथी