नाजिम की तलाश के लिए इंटरपोल की मदद लेगी पुलिस

अयोध्या पोंजी कंपनी का संचालन करने वालों के तार विदेशों तक फैले हैं। ऐसा ही एक शख्स नाजिम अली शेख है। अवध ट्रेडिग कंपनी के नाम से पोंजी कंपनी खोलकर नाजिम ने अरबों की धोखाधड़ी की और उसके बाद दुबई में जाकर छुप गया है। शेख का दुबई कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। उसे दुबई से भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। नाजिम का पता लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेने जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:04 AM (IST)
नाजिम की तलाश के लिए इंटरपोल की मदद लेगी पुलिस
नाजिम की तलाश के लिए इंटरपोल की मदद लेगी पुलिस

अयोध्या : पोंजी कंपनी का संचालन करने वालों के तार विदेशों तक फैले हैं। ऐसा ही एक शख्स नाजिम अली शेख है। अवध ट्रेडिग कंपनी के नाम से पोंजी कंपनी खोलकर नाजिम ने अरबों की धोखाधड़ी की और उसके बाद दुबई में जाकर छुप गया है। शेख का दुबई कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। उसे दुबई से भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। नाजिम का पता लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेने जा रही है। इसके लिए रेड कार्नर नोटिस जारी होगी। अयोध्या के इतिहास में यह पहली बार किसी अपराधी की तलाश के लिए इंटरपोल से संपर्क हो रहा है। प्रक्रिया की निगरानी एसएसपी आशीष तिवारी कर रहे हैं।

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर जरईकला निवासी गोविद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। गत 20 जनवरी को कुमारगंज थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नाजिम के अतिरिक्त नियाज, असफाक अली, वसीम खान और अंसार सहित अज्ञात लोग शामिल हैं। गोविद ने एक लाख रुपया कंपनी में लगाया था, जो हड़प कर लिया गया। इस कंपनी में सुल्तानपुर जिले के 250 लोगों ने रुपया लगाया था, जबकि अयोध्या मंडल व आसपास के जिलों के लोगों ने भी इस कंपनी में निवेश किया है। यह कंपनी बंद हो चुकी है। एसएसपी के निर्देश पर पोंजी कंपनियों की हुई पड़ताल में सामने आया कि वह रकम हड़पकर वह दुबई में छिपा है।

.........

ये है इंटरपोल

-इंटरपोल दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसकी स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य दुनिया की पुलिस को इतना सक्षम बनाना है कि पूरी दुनिया रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन सके। आधिकारिक तौर पर इंटरपोल की स्थापना 1923 में अंतर्राष्ट्रीय अपराध पुलिस आयोग के रूप में की गई। इस संगठन को इंटरपोल के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्यालय लियोन, फ्रांस में स्थित है।

........

क्या है रेड कार्नर नोटिस

-रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के पीछे इंटरपोल का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों की पुलिस को सतर्क करना होता है, ताकि संदिग्ध अपराधियों को पकड़ा जा सके या खोये हुए व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। ........ नाजिम अली शेख की गिरफ्तारी के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी की जाएगी। इंटरपोल की मदद लेकर उसे पकड़ा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू है।

आशीष तिवारी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी