कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की रैंकिग में अयोध्या मंडल को प्रदेश में तीसरा स्थान

71 कार्यक्रमों में मिले 313 अंक. 323 अंक पाकर विध्यांचल पहले स्थान पर.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 09:19 PM (IST)
कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की रैंकिग में अयोध्या मंडल को प्रदेश में तीसरा स्थान
कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की रैंकिग में अयोध्या मंडल को प्रदेश में तीसरा स्थान

प्रमोद दुबे, अयोध्या : कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की वर्ष 2020-21 के विकास योजनाओं के कार्यक्रमों की रैंकिग में अयोध्या मंडल को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 323 के साथ विध्यांचल पहले व 318 अंक हासिल कर बरेली मंडल दूसरे स्थान पर रहा। अयोध्या मंडल को 313 अंक हासिल हुए। रैंकिग शासन के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की समिति ने की है। समिति ने जिलों में होने वाले 75 से अधिक महत्वपूर्ण विभागों के विकास कार्य का मूल्यांकन करने के बाद यह अंक प्रदान किया है।

लघु सिचाई, सिचाई एवं जल संसाधन, पावर कारपोरेशन, लोक निर्माण, कृषि, पशुधन, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, जल निगम, खाद्य एवं रसद, उद्यान, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, वन, बेसिक शिक्षा, खादी एवं ग्रामोद्योग, आरकेवीआई व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को शामिल कर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें भी कई विभाग एक से अधिक योजनाएं संचालित कर रहे हैं। मसलन राज्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत चेक डैम व निश्शुल्क बोरिग कराई जा रही है। लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का संचालन कर रहा है। कृषि विभाग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना का एवं पशुधन विभाग निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं पंचायती राज विभाग ऑपरेशन कायाकल्प समेत अन्य विभाग विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इन विभागों के अयोध्या मंडल में कुल 71 कार्यक्रम लागू हैं। इन्हीं की ग्रेडिग की गई है। इसमें मंडल को कुल पूर्णांक 355 में 313 अंक प्राप्त हुए हैं।

------------

अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत से ही यह परिणाम प्राप्त हुआ है। इस वर्ष के परिणाम में अयोध्या मंडल को तीसरा स्थान जरूर मिला पर कमिश्नरी में अंबेडकरनगर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। उम्मीद है कि अधिकारियों व कर्मियों की मेहनत से अगले वर्ष मंडल को पहले स्थान पर लाने का प्रयास रहेगा।

एमपी अग्रवाल- मंडलायुक्त अयोध्या मंडल

chat bot
आपका साथी