अयोध्या महोत्सव में 27 को होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

आगामी 25 फरवरी से आरंभ हो रहे अयोध्या महोत्सव का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 11:12 PM (IST)
अयोध्या महोत्सव में 27 को होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
अयोध्या महोत्सव में 27 को होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

अयोध्या: आगामी 25 फरवरी से आरंभ हो रहे अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा करेंगे। वे प्रथम सत्र में महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन उस दिन शाम को सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा करेंगे। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव में अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आगामी सात मार्च तक चलने वाले महोत्सव में 27 फरवरी को रात्रि आठ बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल करेंगे। सम्मेलन में बाबा सत्यनारायण मौर्य, हास्य कवि डॉ. अशोक बत्रा, सुदीप भोला, हेमंत पांडेय, ओज रस के कवि कमलेश मौर्य मृदुल, योगेंद्र शर्मा, शिवकुमार व्यास, प्रियंका राय, गीतकार डॉ. शंभू सिंह मनहर, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, दिनेश देवघरिया व महेश शर्मा शामिल होंगे। सम्मेलन का संचालन रामकिशोर तिवारी करेंगे। इस बार महोत्सव की थीम राजा राम की अयोध्या है। इसमें प्रवेश द्वार, मंडप आदि को भगवान राम के नाम से बनाया जाएगा। महोत्सव में सौ से ज्यादा स्टॉल्स लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए झूले आदि भी रहेंगे। गौरव सम्मान ने पूरी की कलाकारों की मांग

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बजट में कला व साहित्य क्षेत्र की विधाओं के लिए शुरू किए गए उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान की घोषणा से कलाकारों और साहित्यकारों में खुशी का माहौल है। लोक गायक और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता विवेक पांडेय ने कहा कि प्रदेश के कलाकार और साहित्यकार इस सम्मान की लंबे समय से मांग कर रहे थे, जो गौरव सम्मान की घोषणा के साथ पूरी हो गई। अभिनेता पांडेय ने कहा कि निश्चित ही इससे कलाकारों और साहित्यकारों का मनोबल बढ़ेगा। इससे उत्तर प्रदेश के कला और साहित्य को वास्तविक पहचान मिलेगी।

chat bot
आपका साथी