800 मीटर लंबा होगा अयोध्या जंक्शन का नया मुख्य मार्ग

पुनर्विकसित हो रहे अयोध्या जंक्शन के नए मेन मार्ग के निर्माण को लेकर रास्ता साफ हो गया है। नया मार्ग स्टेशन की पश््िचम तरफ कोल साइडिंग की तरफ बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 10:37 PM (IST)
800 मीटर लंबा होगा अयोध्या जंक्शन का नया मुख्य मार्ग
800 मीटर लंबा होगा अयोध्या जंक्शन का नया मुख्य मार्ग

अयोध्या : पुनर्विकसित हो रहे अयोध्या जंक्शन के नए मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर रास्ता साफ होने लगा है। मार्ग स्टेशन की पश्चिम दिशा में कोल साइडिग की ओर बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 800 मीटर व चौड़ाई 28 मीटर होगी। एयरपोर्ट के सुव्यवस्थित मार्ग की भांति ही अयोध्या जंक्शन का मुख्य मार्ग बनाया जाएगा। मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर कोल साइडिग के स्थानांतरण की कवायद शुरू हो चुकी है। कार्यदायी संस्था राइट्स की ओर से लिखे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए रेल मंडल मुख्यालय की ओर से कोल साइडिग को जल्द खाली करने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। माना जा रहा है कि हफ्ते-दस दिन के भीतर कोल साइडिग हटाकर कटरा स्थानांतरित कर दी जाएगी। कटरा (गोंडा) साइडिग की वैकल्पिक जगह है। स्थाई कोल साइडिग बिल्वहरिघाट में बनाई जा रही है। कोल साइडिग हटने से न सिर्फ मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए रास्ता साफ बल्कि कोल साइडिग के आसपास रहने वालों की वर्षों पुरानी प्रदूषण की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।

गत दिनों में अयोध्या जंक्शन के निरीक्षण के लिए पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने स्टेशन के प्रथम फेज का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। राइट्स ने इसे जून 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जीएम के निर्देश के बाद कार्य में तेजी देखी जा रही है। नवनिर्मित कर्मचारी आवास रेलवे को हैंडओवर हो गया। कर्मचारियों को आवास आवंटन भी शुरू हो गया है। इसके बाद अब मुख्य भवन और मुख्य मार्ग निर्माण की गतिविधियां आरंभ की गई हैं। दोनों कार्य साथ-साथ होंगे। कोल साइडिग पर सिर्फ वही मालगाड़ी आएगी, जिसकी पूर्व में बुकिग हो चुकी है। नई मालगाड़ियों की भाड़े पर बुकिग रेलवे अब नहीं कर रहा है।

chat bot
आपका साथी