अयोध्या महोत्सव आज से, दुरदुरिया पूजन से होगी शुरुआत

गुरुवार से सआदतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में अयोध्या महोत्सव की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के अवसर पर दुरदुरिया पूजन भी होगा जिसमें करीब 25 सौ महिलाएं शामिल होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:59 PM (IST)
अयोध्या महोत्सव आज से, दुरदुरिया पूजन से होगी शुरुआत
अयोध्या महोत्सव आज से, दुरदुरिया पूजन से होगी शुरुआत

अयोध्या: गुरुवार से सआदतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में अयोध्या महोत्सव की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के अवसर पर दुरदुरिया पूजन भी होगा, जिसमें करीब 25 सौ महिलाएं शामिल होंगी। समारोह की अध्यक्षता तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य जिले की लोक कलाओं और कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ प्रतिभाओं को सम्मानित करना भी है। अवध के कलाकारों को सम्मानित करने के लिए फोक अवॉर्ड शो का आयोजन होगा, जिसमें गायन, नृत्य, नाटक, नौटंकी, फरवाही आदि लोक कला शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को अयोध्या रत्न से नवाजा जाएगा। महोत्सव के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक व अयोध्या महोत्सव के मुख्य संयोजक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, गोसाईंगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सुगम होगी रामनगरी से भरतकुंड की राह

अयोध्या: रामनगरी से भरत की तपोस्थली तक का मार्ग नए सिरे से संवारा जाएगा। विद्याकुंड से नंदीग्राम तक 16.5 किमी.सड़क का निर्माण होगा। विद्याकुंड से दर्शननगर तक दस मीटर व दर्शननगर से भरतकुंड तक सात मीटर चौड़ा बनेगा। इसकी लागत करीब 53 करोड़ रुपये आएगी। भरतकुंड की दो किलोमीटर की आंतरिक सड़कों को भी संवारने की योजना बनाई गई है। सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने यह मार्ग बनाने की स्वीकृति दी है। उम्मीद है कि जल्द शिलान्यास किया जाएगा।

यह मार्ग विद्याकुंड, अचारी सगरा, इटौरा चौराहा होते हुए भरतकुंड तक जाता है। मौजूदा समय में यह सड़क सिर्फ तीन मीटर ही चौड़ी है। इसके निर्माण से अयोध्यावासियों को नंदीग्राम तक जाने का वैकल्पिक रास्ता भी मिल जाएगा। रास्ते में पड़ने वाली बाजारों में लाइटिग भी की जाएगी। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर भी लाइटिग होगी। नंदीग्राम ही वह स्थान है, जहां भगवान राम के वनवास के दौरान भरत ने 14 वर्ष तक अयोध्या का शासन चलाया था। वनवास से वापस आने पर भगवान राम ने इसी स्थान पर भरत से भेंट की थी। यहीं पर कुंड भी है, जहां भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ का श्राद्ध भी किया था। मार्ग के बनने से रास्ते में पड़ने वाले गांवों के लोगों का आवागमन भी सुगम होगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहाकि अयोध्या के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी