कड़े मुकाबले में डा. राजेश सिंह ने दर्ज की अध्यक्ष पद पर जीत

डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय तृतीय श्रेणी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:13 PM (IST)
कड़े मुकाबले में डा. राजेश सिंह ने दर्ज की अध्यक्ष पद पर जीत
कड़े मुकाबले में डा. राजेश सिंह ने दर्ज की अध्यक्ष पद पर जीत

अयोध्या: डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय तृतीय श्रेणी कर्मचारी परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापरक मुकाबले में पूर्व अध्यक्ष डा.राजेश कुमार सिंह ने एक बार फिर से चुनावी बाजी अपने नाम कर ली। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी व निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय को कांटे के मुकाबले में ना्ै मतों से शिकस्त दी। डा. राजेश कुमार सिंह को 52 मत मिले तथा राजेश पांडेय को 43 मत हासिल हुए।

डा. राजेश इसके पहले भी एक बार अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। इस बार भी वे कर्मचारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहे। इसके पहले हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर किस्मत आजमा चुकी कृतिका निषाद को इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मात्र 11 मत मिले और वे तीसरे स्थान पर रहीं। उपाध्यक्ष पद पर भी रोमांचक चुनावी तस्वीर देखने को मिली। सुभाषचंद्र विश्वकर्मा ने संजीव कुमार श्रीवास्तव को तीन मतों से हराया। सुभाष को 54 व संजीव को 51 मत मिले। महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी मैदान में रहे। विपिन कुमार यादव को एकतरफा जीत मिली। 62 मत पाकर विपिन विजयी हुए। उन्होंने 35 मत हासिल करने वाले श्याम कुमार को 27 मतों से हराया।

इसी पद के अन्य प्रत्याशी अनिल कुमार दुबे को तीन तथा मनोज कुमार श्रीवास को मात्र छह मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह ने कड़े मुकाबले में बल्लभी तिवारी को चार मतों से हराया। विवेक को 55 तथा बल्लभी तिवारी को 51 मत हासिल हुए। संगठन मंत्री पद पर सुरेंद्र प्रसाद को 75 तथा निहारिका श्रीवास्तव को 31 मत मिले। सुरेंद्र प्रसाद ने निहारिका को 44 मतों से हराया। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गौतम ने 66 मत पाकर 40 वोट पाने वाले श्यामलाल प्रजापति को 26 मतों से हराया। जीत हासिल होने के बाद डा.राजेश कुमार सिंह व अन्य विजयी नेताओं ने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह से मुलाकात की और मिठाई खिलाकर खुशी बांटी। वे सभी कुलसचिव उमानाथ से भी मिलने पहुंचे, जहां जीत का जश्न दिखा। कर्मचारी नेता अनूप सिंह ने सभी को जीत की बधाई दी। चुनाव परिणाम चुनाव अधिकारी सहायक कुलसचिव डा.रीमा श्रीवास्तव ने घोषित किया। उप चुनाव अधिकारी सहायक कुलसचिव मोहम्मद साहिल रहे।

chat bot
आपका साथी