टीकाकरण उत्सव, कुलपति ने संभाली कमान, लोगों को किया जागरूक

अयोध्या कोविड 19 से बचाव के लिए अवध विश्वविद्यालय आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय साकेत महा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:27 PM (IST)
टीकाकरण उत्सव, कुलपति ने संभाली कमान, लोगों को किया जागरूक
टीकाकरण उत्सव, कुलपति ने संभाली कमान, लोगों को किया जागरूक

अयोध्या: कोविड 19 से बचाव के लिए अवध विश्वविद्यालय, आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय, साकेत महाविद्यालय व परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से टीकाकरण उत्सव अभियान पूर्वक मनाया गया। दूसरे दिन अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कमान संभाली। नौ बजे रेतिया गए। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। महत्व समझाया। कुलपति ने कहा कि आपकी व परिवार की सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को टीका लगवाने को कहा। दूसरी लहर को खतरनाक बताते हुए लोगों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया। इसके बाद कुलपति ने व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग की ओर से भीखापुर गांव में चलाये गये टीकाकरण जागरूकता अभियान का जायजा लिया। कुलसचिव उमानाथ विधि संकाय के तकपुरा दर्शननगर के अभियान में पहुंचे। उन्होंने सभी से शारीरिक दूरी , मास्क व हाथ धुलते रहने का आह्वान किया। कहा, टीका अवश्य लगवाएं। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अगुवाई में टीकाकरण उत्सव चला।

निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव ने बताया कि सभी 25 केवीके के अंतर्गत जागरूकता अभियान व उत्सव चलाया गया। साकेत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रानोपाली गांव का सर्वे किया। सभी से टीका लगवाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम चला। परमहंस डिग्री कॉलेज की ओर से पाठकपुर में टीकाकरण उत्सव मनाया गया। इस दौरान लोगों को टीका लगवाने को प्रेरित किया गया। सभी से मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार तिवारी, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, डॉ. दिलीप तिवारी, अमरजीत पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी