सभी आर्गेनाइजेशन के लिए पावर लॉस बड़ी चुनौती

अयोध्या अवध विश्वविद्यालय के तकनीकी संस्थान में इलेक्ट्रिकल विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स नीड एंड इनवॉयरमेंट विषय पर एक सप्ताह की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। गुरुवार को मुख्य वक्ता डॉ. आंबेडकर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति कौसलगी रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:18 AM (IST)
सभी आर्गेनाइजेशन के लिए पावर लॉस बड़ी चुनौती
सभी आर्गेनाइजेशन के लिए पावर लॉस बड़ी चुनौती

अयोध्या : अवध विश्वविद्यालय के तकनीकी संस्थान में इलेक्ट्रिकल विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स नीड एंड इनवॉयरमेंट विषय पर एक सप्ताह की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। गुरुवार को मुख्य वक्ता डॉ. आंबेडकर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति कौसलगी रहे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में किसी आर्गेनाइजेशन के लिए इलेक्ट्रिक पावर लॉस बड़ी चुनौती है। किसी भी इंडस्ट्री का संचालन बिना इलेक्ट्रिक पावर के संभव नहीं है। भारत में इलेक्ट्रिक पावर का प्रयोग यातायात, ऐरोस्पेस, दूरसंचार, रेलवे एवं इंडस्ट्री सहित जीवन के अन्य क्षेत्रों में हो रहा है। डॉ. ज्योति ने बताया कि इलेक्ट्रिक पावर को संरक्षित करने एवं उसके वितरण में कई बड़ी-बड़ी तकनीकी का प्रयोग किया जाता है। एक कंपनी के सीईओ बृजेश ने वर्कशॉप में स्विच मोड पावर सप्लाई का प्रदर्शन करते हुए प्रयोग साझा किया।

वर्कशॉप के समन्वयक समरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत ने किया। संस्थान के शिक्षक डॉ. सुधीर, डॉ. महिमा चौरसिया, डॉ. बृजेश भारद्वाज, डॉ.विनीत सिंह मौजूद रहे। संचालन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी