दीक्षा कार्यक्रम का हुआ रिहर्सल, 115 को दिया जाएगा स्वर्ण पदक

अवध विश्वविद्यालय के दीक्षा कार्यक्रम का पहला रिहर्सल किया गया। शैक्षिक परियात्रा निकली और मेधावियों को गोल्ड मेडल बांटे गए। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन पर जोर रहा। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मेधावियों को बारी-बारी स्वर्ण पदक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 12:09 AM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 12:09 AM (IST)
दीक्षा कार्यक्रम का हुआ रिहर्सल, 115 को दिया जाएगा स्वर्ण पदक
दीक्षा कार्यक्रम का हुआ रिहर्सल, 115 को दिया जाएगा स्वर्ण पदक

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के दीक्षा कार्यक्रम का पहला रिहर्सल किया गया। शैक्षिक परियात्रा निकली और मेधावियों को गोल्ड मेडल बांटे गए। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन पर जोर रहा। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मेधावियों को बारी-बारी स्वर्ण पदक दिया। इस बार 115 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक 70, कुलपति स्वर्ण पदक 28 एवं दान स्वरूप स्वर्ण पदक 17 को दिए जाएंगे। 777 स्नातक एवं परास्नातक छात्र- छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। 24 को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। 11 मार्च को शाम चार बजे फाइनल रिहर्सल किया जाएगा। 12 मार्च को दीक्षा समारोह आयोजित होगा। शैक्षिक परियात्रा कौटिल्य प्रशासनिक भवन से स्वामी विवेकानंद सभागार में पहुंची। इसमें शिक्षक ही अतिथि की भूमिका में रहे। कुलगीत एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति हुई।

मंच पर कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के साथ मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, कुलसचिव उमानाथ उपस्थित रहे। संचालन प्रो. अशोक शुक्ल ने किया।

इससे पहले कुलपति प्रो. सिंह ने एनसीसी की तैयारियों को परखा। गार्ड ऑफ ऑनर का रिहर्सल हुआ।

दीक्षा सप्ताह-खो-खो स्पर्धा में शारीरिक शिक्षा संस्थान को डबल खिताब

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के संयोजन में बुधवार को टेबल टेनिस, खो-खो और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो स्पर्धा में शारीरिक शिक्षा संस्थान को डबल खिताब मिला। खो-खो बालक वर्ग में शारीरिक शिक्षा संस्थान एवं इंजीनियरिग संस्थान के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें शारीरिक शिक्षा संस्थान की टीम ने 9- 3 अंक से जीत हासिल की। बालिका खो-खो वर्ग में शारीरिक शिक्षा संस्थान ने 10-03 अंक से भौतिकी विभगा पर विजय हासिल की। अरविद यादव, ओमशिव तिवारी निर्णायक रहे।

बालिका वर्ग की टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में शिखा पाल विजेता और अपर्णा सिंह उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में सुजीत कुमार विजेता और बालकृष्ण यादव उपविजेता रहे। आशुतोष तिवारी निर्णायक रहे। रस्साकशी के बालिका वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं फिजिक्स व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के बीच प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता बना। बालक रस्साकशी वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं इंजीनियरिग संस्थान की बी टीम के बीच प्रतियोगिता हुई, जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता एवं उप विजेता इंजीनियरिग संस्थान-की बी टीम रही। निर्णायक देवेंद्र कुमार वर्मा, अरविद यादव , कुमार मंगलम सिंह, जया सिंह रहीं। समापन अवसर पर क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह, वित्त अधिकारी धनंजय सिंह, क्रीडा अधिकारी धीरेंद्र, विकास सिंह ने विजेता व उपविजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया। क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डॉ. मुकेश वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन डॉ. निखिल उपाध्याय ने किया।

chat bot
आपका साथी