डग्गामारों वाहनों के खिलाफ 240 घंटे का विशेष अभियान

संसू अयोध्या शासन के निर्देश पर बुधवार से डग्गामार वाहनों के खिलाफ 240 घंटे का विशेष अभियान छेड़ दिया गया है। अभियान तीन शिफ्ट में 24 घंटे लगातार चलेगा दो शिफ्ट में गैर जनपद के अधिकारियों को शामिल किया गया है। योजना ऐसी बनाई गई है कि नेशनल हाईवे पर एक भी डग्गामार वाहन इनकी नजर से बच के नहीं जा सकेंगे। पहले दिन एक शिफ्ट में 26 वाहन कार्रवाई की जद में आए जिसमें छह वाहनों को सीज करवाया गया और 20 का चालान काटा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:02 AM (IST)
डग्गामारों वाहनों के खिलाफ 240 घंटे का विशेष अभियान
डग्गामारों वाहनों के खिलाफ 240 घंटे का विशेष अभियान

अयोध्या : डग्गामार वाहनों के खिलाफ बुधवार से 240 घंटे का विशेष अभियान छेड़ दिया गया है। अभियान तीन शिफ्ट में 24 घंटे लगातार चलेगा। दो शिफ्ट में गैर जिलों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने योजना ऐसी बनाई है कि नेशनल हाईवे पर एक भी डग्गामार वाहन इनकी नजर से बच न सके। पहले दिन एक शिफ्ट में 26 वाहन कार्रवाई की जद में आए, जिसमें छह वाहनों को सीज किया गया और 20 का चालान काटा गया।

पहली शिफ्ट में गैर जिला के यात्री/मालकर अधिकारी के साथ परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को लगाया गया है। दूसरी शिफ्ट में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन के साथ गैर जिला के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और तीसरी शिफ्ट परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक की निगरानी में कार्य करेगी।

बुधवार को आठ घंटे की पहली शिफ्ट सुबह छह से दोपहर दो बजे के बीच अयोध्या डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नंदकिशोर चौधरी और बाराबंकी के यात्री/मालकर अधिकारी उमाशंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से सआदतगंज से रौनाही टोल प्लाजा के बीच डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। बड़े व छोटे 26 डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। छह वाहनों को कैंट व रौनाही थाने में सीज करवाया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 20 का चालान किया गया। ............इनसेट............ परिवहन निगम के राजस्व में होगा इजाफा -अवैध वाहनों के खिलाफ छेड़े गए अभियान का फायदा सीधे तौर पर परिवहन निगम को मिलेगा। पिछले कई माह से लगातार करोड़ों के घाटे में चल रहे अयोध्या डिपो के राजस्व में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी