अपर मुख्य सचिव ने देखा रामकी पैड़ी का प्रवाह

अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने वृहद पौधारोपण अभियान में कई पौधारोपण स्थल व रामकी पैड़ी का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने ग्राम्य विकास संस्थान में पौधरोपण किया.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:01 AM (IST)
अपर मुख्य सचिव ने देखा रामकी पैड़ी का प्रवाह
अपर मुख्य सचिव ने देखा रामकी पैड़ी का प्रवाह

अयोध्या: अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने वृहद पौधारोपण अभियान में कई पौधारोपण स्थल व रामकी पैड़ी का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने ग्राम्य विकास संस्थान में पौधरोपण किया। राम की पैड़ी में अविरल प्रवाह 12 जून से शुरू है। राम की पैड़ी की चैनल की रीमॉडलिग पर प्रदेश सरकार ने करीब 28 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। अपर मुख्य सचिव को कार्य संतोषजनक मिला। 262 मीटर लंबी रीमॉडलिग की पुनरीक्षित परियोजना का भी निरीक्षण किया। पुनरीक्षित परियोजना को चौधरी चरण सिंह घाट तक श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बढ़ाया जाना है। नोडल अधिकारी के निरीक्षण में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार व सिचाई विभाग के इंजीनियर मौजूद रहे। 243 मीटर लंबे स्कैप चैनल के निरीक्षण में निर्माण कार्य में तेजी दिखी। लक्ष्मण घाट के 180 मीटर लंबे विकास एवं निर्माण परियोजना को भी मौके पर जाकर देखा। घाट के टॉप पर सड़क का निर्माण जारी मिला।9.73 करोड़ रुपये इसकी लागत है। रौनाही स्थित चौधरी चरण सिंह पंप हाउस के परिसर में रोपित पौधों को भी देखा।

chat bot
आपका साथी