मास्क न पहनने पर दो हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई

सोमवार को पुलिस ने बिना मास्क के घूमते मिले 2309 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया. लोगों को चेतावनी दी नहीं सुधरे तो सख्त कार्रवाई होगी.

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 06:01 AM (IST)
मास्क न पहनने पर दो हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई
मास्क न पहनने पर दो हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई

अयोध्या : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जनता की लापरवाही देखने को मिल रही है। बार-बार सचेत किए जाने के बाद भी लोग मास्क पहनने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। मास्क पहनने में शिथिलता संक्रमण को निमंत्रण देने वाली है। सोमवार को पुलिस ने बिना मास्क के घूमते मिले 2309 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया। कोतवाली नगर में 468, कैंट व रुदौली में 221-221, महराजगंज में 175, अयोध्या में 169, रौनाही में 136, गोसाईंगंज में 124, पूराकलंदर में 105, पटरंगा में 96, रामजन्मभूमि में 96, कुमारगंज में 94, खंडासा में 90, मवई में 81, इनायतनगर में 77, बीकापुर में 54, तारुन में 45, हैदरगंज में 31 व महिला थाना 27 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात उपनिरीक्षक विवेक सिंह ने भी अभियान चलाया। अनधिकृत मार्ग पर संचालित हो रही 25 टैक्सियों का चालान किया गया। टेंपो पर जाली भी लगवाई गई। इसके अतिरिक्त 393 वाहनों का चालान किया गया व 11 वाहन सीज किए गए। एसएसपी आशीष तिवारी ने शहर का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी