वरासत में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित, कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

तहसील की ग्रामसभा बघौली में वरासत में त्रुटिपूर्ण कार्रवाई करने के आरोप में उप जिलाधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने लेखपाल महेंद्र प्रताप चौधरी को निलंबित कर दिया है.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM (IST)
वरासत में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित, कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि
वरासत में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित, कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

मिल्कीपुर (अयोध्या): तहसील की ग्रामसभा बघौली में वरासत में त्रुटिपूर्ण कार्रवाई करने के आरोप में उप जिलाधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने लेखपाल महेंद्र प्रताप चौधरी को निलंबित कर दिया है जबकि तत्कालीन राजस्व निरीक्षक माताफेर यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि बकौली निवासी रनबहादुर सिंह की मृत्यु के बाद वरासत में उनकी पत्नी का नाम दर्ज न कर उनके बच्चों का नाम दर्ज कर दिया। इसकी शिकायत उनकी पत्नी ने उप जिलाधिकारी से की थी। उप जिलाधिकारी ने जांच के लिए राजस्व निरीक्षक माताफेर यादव को मौके पर भेजा लेकिन माता फेर यादव ने इसलिए जांच नहीं की। जिसकी जांच उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार मिल्कीपुर एचआर तिवारी से करवाई। नायब तहसीलदार की जांच में पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने व जांच त्रुटिपूर्ण करने का मामला प्रकाश में आया। उप जिलाधिकारी ने लेखपाल बकौली के लेखपाल महेंद्र प्रताप चौधरी को निलंबित करते हुए तत्कालीन राजस्व निरीक्षक माताफेर यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

chat bot
आपका साथी