गांव-गांव गूजेंगा ज्ञान शील एकता का मंत्र

एबीवीपी की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर संगठन को गांव-गांव पहुंचने का बना रोडमैप। तहसील स्तर पर तैनात होंगे पूर्णकालिक कार्यकर्ता वार्डों में बनेगी टीम।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:55 PM (IST)
गांव-गांव गूजेंगा ज्ञान शील एकता का मंत्र
गांव-गांव गूजेंगा ज्ञान शील एकता का मंत्र

प्रवीण तिवारी, अयोध्या

2024 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। परिषद इस मौके को यादगार बनाना चाहती है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। सत्र 2022-23 वर्ष को तैयारी वर्ष का नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत प्राथमिकता पर संगठन को व्यापक आधार दिया जाएगा। इसकी रणनीति तैयार हो चुकी है। विभाग, जिला, महानगर की तर्ज पर अब तहसील स्तर पर भी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। ग्राम सभा स्तर पर परिषद की इकाई का गठन किया जाएगा। यह जानकारी अवध प्रांत के संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने दी। वे दैनिक जागरण से खास बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संगठनात्मक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहाकि अभी तहसील स्तर पर इकाइयां हैं। इनके अंतर्गत कैंपस व कस्बों में परिषद की टीमें गठित हैं, लेकिन आने वाले समय में ब्लॉक स्तर पर मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। महानगरों में कोचिग क्लास, छात्रावास के अतिरिक्त महानगर के वार्डों में छह सदस्यीय टीम का गठन करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही ये टीमें गठित हो जाएंगी। इनके गठन के बाद निचले स्तर पर संगठन की गतिविधियां तेजी से संचालित होंगी। अंशुल ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर संगठन अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके अंतर्गत वर्षभर स्वतंत्रता सेनानियों की याद में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो प्रेरक होंगे।

एबीवीपी की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर संगठन को गांव-गांव पहुंचने का बना रोडमैप। तहसील स्तर पर तैनात होंगे पूर्णकालिक कार्यकर्ता, वार्डों में बनेगी टीम।

chat bot
आपका साथी