जिले में होगा 40 लाख 54 हजार 769 पौधारोपण

वृक्षारोपण जन आंदोलन- 2021.नर्सरियों में तैयार किए जा रहे है 54 लाख पौधेलक्ष्य निर्धारण के बाद शासन ने जारी किया लोगो.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:55 PM (IST)
जिले में होगा 40 लाख 54 हजार 769 पौधारोपण
जिले में होगा 40 लाख 54 हजार 769 पौधारोपण

अयोध्या : जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए इस बार 40 लाख 54 हजार 769 पौधारोपण किया जाएगा। लक्ष्य मिलते ही वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वन विभाग की अपनी 21 नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। पौधों को शहर से लेकर गावों तक रोपित किया जाएगा। इस बार अभियान को जन आंदोलन का नाम दिया गया है। शासन स्तर से जारी लोगो बुधवार को वन विभाग को मिला है। महाअभियान में अभी चार माह शेष है, लेकिन वन विभाग ने माइक्रो प्लान बनाने पर काम शुरू कर दिया है।

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के बावजूद जिले में निर्धारित लक्ष्य 33 लाख 79 हजार 66 से अधिक पौधों का रोपण किया गया था। इस बार निर्धारित लक्ष्य 40 लाख 54 हजार 769 पौधारोपण के लिए माइक्रोप्लान पर काम शुरू है। फाइनल हो जाने के बाद जोन, सेक्टर व माइक्रो सेक्टर में विभाजित कर क्षेत्रों में पौधारोपण होगा। बड़ी भूमि की तलाश की जा रही है, जिससे अधिक पौधे लगाकर उसे वन का स्वरूप दिया जा सके। आक्सीजन की भरपूर मात्रा और हरियाली बढ़ाने के लिए जिले के बड़े भू भाग को वृक्षों से आच्छादित किया जाएगा। नर्सरियों में 54 लाख पौधों को तैयार किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी

मनोज कुमार खरे ने बताया कि तैयार किए जा रहे पौधों में 50 फीसदी सागौन, 30 फीसदी फलदार और 20 फीसदी इमारती एवं औषधीय पौधे शामिल हैं। अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए भूमि का चिह्नीकरण किया जा रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष अकेले वन विभाग 19 लाख 15 हजार पौधों का रोपण करेगा। अन्य विभाग भी पौधारोपण में सहयोगी होंगे।

chat bot
आपका साथी