अयोध्या विधायक संक्रमित, 300 मिले पॉजिटिव

गुरुवार को नाका स्थित खादी आश्रम के कर्ताधर्ता व भाजपा नेता ब्रह्मानंद शुक्ल की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा 300 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:40 PM (IST)
अयोध्या विधायक संक्रमित, 300 मिले पॉजिटिव
अयोध्या विधायक संक्रमित, 300 मिले पॉजिटिव

अयोध्या: गुरुवार को नाका स्थित खादी आश्रम के कर्ताधर्ता व भाजपा नेता ब्रह्मानंद शुक्ल की कोरोना से मौत हो गई। उनका इलाज प्रयागराज के एक चिकित्सालय में चल रहा था। उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मयाबाजार के ग्राम पंचायत प्रत्याशी परमेश्वरदीन गौड़ की भी मौत हो गई। वे कोरोना के लक्षणों से युक्त थे। मेडिकल कॉलेज में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गुरुवार अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त व उनकी पत्नी को भी कोरोना संक्रमित पाया गया। फिलहाल दोनों ही लोग घर ही आइसोलेट हैं। वहीं गुरुवार को जिले में कुल तीन सौ लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं 171 लोग ठीक भी हुए हैं। मवई के बाबाकुटी में नौ, पूराबाजार के दर्शननगर में मिल्कीपुर के टिकरा, रुदौली के पकड़िया में चार-चार लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10921, ठीक होने वालों की 8716 व सक्रिय केस की 2057 हो गई है।

सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम ने जारी किए नंबर

अयोध्या : जमथरा घाट स्थित शवदाह स्थल को अब नियमित रूप सैनिटाइज किया जाएगा। यह निर्देश महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने दिया। उन्होंने कहाकि शवदाह स्थल पर कोरोना संक्रमित व अन्य कारणों मृत लोगों के शव अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। ऐसे में यहां प्रभावी रूप से सैनिटाइजेशन का होना आवश्यक है। यही नहीं नगर में यदि कहीं टीम नहीं पहुंच रही है, तो नगर निगम की ओर से जारी किए नंबरों पर संपर्क कर सैनिटाइजेशन करवा सकते हैं। ज्ञात रहे कि इन नंबरों पर सिर्फ अपना नाम-पता और मांग को वाट्सएप करना है। नगर निगम की टीम निश्शुल्क सैनिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित कराएगी। महापौर ने जनता से आह्वान किया कि अत्यंत आवश्यक हो तो ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग अवश्य करें। बताया, शहर में प्रतिदिन सार्वजनिक स्थलों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

.........

इन नंबरों पर दे सूचना

-जनसंपर्क अधिकारी-63890 21754

-सैनिटाइजेशन प्रभारी फैजाबाद जोन-7311126469

-सैनिटाइजेशन प्रभारी अयोध्या जोन-7311165806

chat bot
आपका साथी