आज-कल रहेगी बंदी,नहीं होगा कोई काम

जागरण संवाददाता इटावा शुक्रवार की शाम 9 बजे से नाइट क‌र्फ्यू लग जाने के बाद शनिवार व रि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:21 PM (IST)
आज-कल रहेगी बंदी,नहीं होगा कोई काम
आज-कल रहेगी बंदी,नहीं होगा कोई काम

जागरण संवाददाता, इटावा : शुक्रवार की शाम 9 बजे से नाइट क‌र्फ्यू लग जाने के बाद शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। यह साप्ताहिक बंदी सोमवार की सुबह सात बजे तक जारी रहेगी। 58 घंटों की साप्ताहिक बंदी में कोई काम नहीं होगा। इस दौरान अति आवश्यक सेवाएं यानी मेडिकल, पुलिस व बंदिश के साथ सरकारी परिवहन सेवाओं को छोड़कर बाकी लोगों का घर से निकलना पूर्णत: वर्जित रहेगा।

शुक्रवार की शाम नौ बजे से ही नाइट क‌र्फ्यू व साप्ताहिक बंदी का एलान करने के लिए एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह शास्त्री चौराहे पर पहुंचे और माइक के द्वारा लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह सात बजे तक 58 घंटे की साप्ताहिक बंदी रहेगी। इससे पहले 15 अप्रैल तक केवल रविवार को ही साप्ताहिक बंदी घोषित की गई थी। दो दिन साप्ताहिक बंदी में आवश्यक सेवाओं में छूट रहेगी। किसी के भी अनावश्यक रूप से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसें आधी क्षमता के साथ चलेंगी। इसके अलावा निजी गाड़ियां या फिर ऑटो, टैंपो या टैक्सी का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित है। शहर में फायर ब्रिगेड व नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बंदी को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराएगी। इन पर रहेगी छूट - अगर आपके घर में कोई बीमार है तो उसे भर्ती कराने के लिए अस्पताल या दवा लेने की छूट मिलेगी।

- शादी समारोह या किसी दूसरे शहर में जाने की छूट रहेगी।

- निर्माण कार्यों पर कोई रोक नहीं होगी, निर्माण सामग्री लाने वाले वाहन आ सकेंगे।

- खाने की डिलीवरी करने वाले कर्मचारी भी आ जा सकेंगे।

- कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मेडिकल केयर यूनिट व जिला अस्पताल जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी