शहीदों को याद कर अर्पित की पुष्पांजलि

संवादसूत्र उदी स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के क्रम में बढ़पुरा के ग्राम कुंडेश्वर स्थित जनता इं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:13 PM (IST)
शहीदों को याद कर अर्पित की पुष्पांजलि
शहीदों को याद कर अर्पित की पुष्पांजलि

संवादसूत्र, उदी : स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के क्रम में बढ़पुरा के ग्राम कुंडेश्वर स्थित जनता इंटर कालेज प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव आयोजन समिति इटावा के प्रचार साहित्य प्रमुख एवं मुख्य वक्ता विजय कुमार पटेल की अध्यक्षता में क्षेत्र के ग्राम पछायगांव निवासी कारगिल शहीद मनोज शर्मा एवं ग्राम कुंडेश्वर निवासी शहीद रामस्वरूप व सहदेव सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनता को 75 वर्षों के इतिहास के साथ ही आजादी प्राप्त करने में इटावा के क्रांतिकारियों के बलिदान एवं योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे, नौजवान देश का भविष्य हैं, उन्हीं के दम पर देश का विकास संभव है। देश के विकास में पर्यावरण एवं स्वच्छता का भी विशेष महत्व है। सभी को पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर अमृत महोत्सव आयोजन समिति बढ़पुरा के संरक्षक हरवेंद्र, संयोजक रामप्रसाद, सदस्य पुष्पेंद्र कुमार पांडेय सहित कालेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

महिला सशक्तिकरण को लेकर किया जागरूक, विद्यालयों का सत्यापन

संवादसूत्र, वैदपुरा : एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बीट प्रभारियों के साथ क्षेत्र की महिलाओं व बेटियों को महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूक किया। उन्होंने तीन विद्यालयों का भौतिक सत्यापन भी किया जिनमें प्राथमिक विद्यालय छिमारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बोराइन व प्राथमिक विद्यालय पाताझारी शामिल हैं।

उन्होंने महिलाओं व बेटियों को पुलिस के महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। 112, 1076, 1090, हेल्प लाइन के बारे में बताया। महिलाओं से कहा कि पुलिस उनकी सेवा में तत्पर है। गांव का भ्रमण करते हुए उन्होंने कहा कि लोग अपनी सुरक्षा पहले स्वयं करें। जब शादी विवाह या बाहर जा रहे हैं तो घर की जिम्मेदारी अपने किसी पड़ोसी को देकर जाएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दें। पुलिस घर की सुरक्षा करेगी जिससे घटनाओं से बचा जा सकता है। क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

chat bot
आपका साथी