झूलेलाल मंदिर में विधान के साथ पूजा

जागरण संवाददाता इटावा नवरात्र के अवसर पर झूले लाल मंदिर में नवमी के दिन मां का यज्ञ विधि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:29 PM (IST)
झूलेलाल मंदिर में विधान के साथ पूजा
झूलेलाल मंदिर में विधान के साथ पूजा

जागरण संवाददाता, इटावा : नवरात्र के अवसर पर झूले लाल मंदिर में नवमी के दिन मां का यज्ञ विधि विधान से पूजा अर्चना करके किया गया। कन्याओं को भोज कराया गया और प्रसाद वितरण किया गया। माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन दतावली नहर में किया गया। इस अवसर पर सिधी पंचायत महिला मंडल ने डांडिया नृत्य का आयोजन करके सभी का मन मोह लिया। पुरुष मंडल व महिला मंडल ने गरवा किया। मंदिर समिति सिधी पंचायत के अध्यक्ष लाली भाई बुलानी व महिला मंडल की अध्यक्ष रोशनी दासवानी ने सभी को बधाई दी। फत्तू राम भोजवानी, जेमू भाई, हनी बुलानी, गुरुमुखदास लेखवानी, पप्पन सिधी, गंगाराम फेरवानी, हनी रोहिरा, पं. राज कुमार शर्मा, चिराग शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी