कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

संवाद सहयोगी जसवंतनगर कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। 18 साल पूरी करने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 10:11 PM (IST)
कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। 18 साल पूरी करने वाले वाले नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। यह बात हाईवे स्थित एक मैरिज होम में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता ने कही।

भाजपा नेता राम कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। विधानसभा प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हर हाल में कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने की। संचालन अजय बिन्दु यादव ने किया। बलवंत तोमर, पंकज शाक्य, उदल सिंह राजपूत, सभासद लज्जा राम प्रजापति, यदुवीर यादव, संजीव चौधरी, मनीष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, जयपाल तोमर, उमेश शाक्य, संजय चौहान, जोगेश यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी