भाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के कार्यकर्ता

जासं इटावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के 3

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:13 PM (IST)
भाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के कार्यकर्ता
भाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के कार्यकर्ता

जासं, इटावा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न दलों के 38 कार्यकर्ता सदर विधायक सरिता भदौरिया की उपस्थिति में उनके आवास पर भाजपा में शामिल हुए। विधायक ने सभी को माला पहनाकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया और यह संकल्प दिलवाया कि भाजपा परिवार ही उनका परिवार है। भाजपा में युवा नेताओं की सक्रियता बढ़ी है, जिसके चलते फिर से विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

भाजपा में शामिल होने वालों में विभू चौहान, नितिन यादव, पवन चौहान, अतुल जैन, विनय यादव, दिव्यांश सक्सेना, मयंक चौहान, अभिषेक राजावत, संजीव कश्यप, जीतू भदौरिया, कपिल राजपूत, अभिषेक राजपूत, अजय पोरवाल, आर्यन यादव, यशपाल, गौरव राजपूत, आकाश चौधरी, अनुराग यादव, सलिल चौधरी, आज ठाकुर, आदित्य यादव, विवेक यादव, अनिल पाल, गोविदा राजपूत, गजेंद्र राजपूत तथा अन्य शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी