रक्षाबंधन पर सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत

संवाद सहयोगी भरथना ग्राम भैसाई में गृहस्थी का कार्य करते समय एक महिला की कूलर में आए क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 04:48 PM (IST)
रक्षाबंधन पर सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत
रक्षाबंधन पर सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत

संवाद सहयोगी, भरथना : ग्राम भैसाई में गृहस्थी का कार्य करते समय एक महिला की कूलर में आए करंट की चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई। जबकि ग्राम समसपुरा में लाइन को ठीक करने के दौरान अचानक करंट आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

भैसाई निवासी पूर्व प्रधान बबलू यादव ने बताया कि उनके ही परिवार के सत्येंद्र सिंह की 55 वर्षीय पत्नी राधा देवी रक्षाबंधन के त्योहार पर घर की सफाई-लिपाई का कार्य कर रही थी, उसी दौरान घर में रखे कूलर के समीप लीपते समय अचानक उसमें करंट आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा हादसा ग्राम मुड़ैना का है। यहां के करन सिंह ने बताया कि उनका भाई महिपाल उर्फ कल्लू मजदूरी करने के लिए जा रहा था। तभी ग्राम समसपुरा में एक दिन पहले आए आंधी पानी के कारण टूटे पड़े बिजली तार को ठीक करने के लिए लाइनमैंन ने शटडाउन लेने की बात कहकर जबरन उनके भाई को पोल पर चढ़ा दिया। तभी अचानक पोल के तारों में करंट आ गया जिससे भाई गंभीर रूप से जलकर घायल होकर पोल से नीचे आ गिरा। उसके गिरते ही वहां मौजूद लाइनमैन अपनी बाइक को छोड़कर मौके से भाग गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी