यमुना व चंबल के जल स्तर में आने लगी गिरावट

संवादसूत्र उदी चंबल व यमुना नदी के जल स्तर पिछले सप्ताह तेजी के साथ बढ़ने के बाद दो दिनों से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 06:15 PM (IST)
यमुना व चंबल के जल स्तर में आने लगी गिरावट
यमुना व चंबल के जल स्तर में आने लगी गिरावट

संवादसूत्र, उदी : चंबल व यमुना नदी के जल स्तर पिछले सप्ताह तेजी के साथ बढ़ने के बाद दो दिनों से लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार की शाम को चार बजे चंबल नदी का जल स्तर सात मीटर गिरने के साथ 121.71 मीटर दर्ज किया गया वहीं यमुना नदी का जल स्तर तीन मीटर से अधिक गिरकर 119.97 मीटर पर पहुंच गया है।

पिछले सप्ताह गुरुवार और शुक्रवार की रात्रि को दोनों नदियां अचानक बढ़ी थीं और चंबल नदी ने वर्ष 2019 के सर्वाधिक रिकार्ड 128.53 मीटर को लगभग छू लिया था वहीं यमुना नदी अपना पिछला रिकार्ड ध्वस्त कर 123.04 मीटर पर पहुंच गई थी। दोनों नदियों में एक साथ आयी बाढ़ ने क्षेत्र में तबाही का आलम मचा दिया। शुक्रवार को सायं 4 बजे के बाद चंबल नदी के जल स्तर में मामूली गिरावट हुई तो लोगों को आंशिक राहत मिली थी। फिर उतार चढ़ाव होता रहा। दो दिन में जल स्तर चंबल का 6.80 मीटर गिर गया जबकि यमुना नदी 3.07 मीटर घट गई है। केंद्रीय जल आयोग चंबल एवं यमुना नदी के स्थल प्रभारी शहजादे खान व प्रेम कमल ने बताया कि सोमवार प्रात: से दोनों नदियों का जल स्तर गिर रहा है।

-------

बाढ़ प्रभावित ग्राम में लगाया चिकित्सा शिविर

जागरण संवाददाता, इटावा : शहर में यमुना नदी किनारे बाढ़ प्रभावित ग्राम धूमनपुरा में आयुष आपके द्वार के तत्वावधान में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में तथा फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डा. पूनम गौर ने बताया कि इस गांव में महिलाओं को त्वचा रोग की समस्या सबसे ज्यादा है। डा. लोकेश ने बताया कि ज्यादा पानी में रहने से लगभग 60 प्रतिशत लोगों के पैरों में गलन और फुंसियां हो रही हैं। डा. कमल कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस गांव में विशेष तौर पर सभी बच्चे और महिलाएं मौसमी बुखार से पीड़ित मिले। योग सहायक असित यादव ने कमर-जोड़ दर्द के लिए नियमित योग करने की सलाह दी। राम संजीवन और शेषा ने दवा वितरण का कार्य किया। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठीं शशिप्रभा और ललिता ने बताया कि कुल 168 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

chat bot
आपका साथी