दो मीटर और घट गया चंबल का जलस्तर

संवाद सूत्र उदी बुधवार को चंबल नदी का जलस्तर लगभग दो मीटर और घट गया। रविवार के बाद से चंबल नदी के जलस्तर में करीब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 06:25 AM (IST)
दो मीटर और घट गया चंबल का जलस्तर
दो मीटर और घट गया चंबल का जलस्तर

संवाद सूत्र, उदी : बुधवार को चंबल नदी का जलस्तर लगभग दो मीटर और घट गया। रविवार के बाद से चंबल नदी के जलस्तर में करीब 8 मीटर की गिरावट आ गई है। रविवार को चंबल नदी का जलस्तर अधिकतम 124.36 मीटर पर पहुंच गया था। बुधवार को जलस्तर 116 मीटर पर आ गया। रोजाना इसके जलस्तर में गिरावट हो रही है। चंबल का खतरे का निशान 122 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी सहजादे खान ने बताया कि चंबल का जलस्तर लगातार घट रहा है अब इसके बढ़ने की संभावना नहीं है।

वहीं यमुना नदी का जलस्तर भी एक दिन बढ़ने के बाद अब घटना शुरू हो गया है। बुधवार को यमुना का जलस्तर 116.91 मीटर रिकार्ड किया गया। बताया गया है कि यमुना में हथिनी कुंड बांध से पानी छोड़ा गया है। जिसके गुरुवार तक आने की संभावना है। उसके बाद इसका जलस्तर बढ़ेगा। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राजस्व विभाग के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। यमुना के किनारे के जो गांव हैं उनको भी जानकारी दे दी गई है। जलस्तर बढ़ने पर जरूरी सारे इंतजाम किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी