सड़क हादसे में वेयर हाउस कर्मी ने दम तोड़ा

संवाद सहयोगी जसवंतनगर माडर्न तहसील के समीप हाईवे पर शनिवार की रात एक बाइक में अज्ञात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:19 PM (IST)
सड़क हादसे में वेयर हाउस कर्मी ने दम तोड़ा
सड़क हादसे में वेयर हाउस कर्मी ने दम तोड़ा

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : माडर्न तहसील के समीप हाईवे पर शनिवार की रात एक बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार वेयर हाउस कर्मी की मृत्यु हो गई।

ग्राम जुगौरा निवासी 57 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र नवाब सिंह शनिवार रात करीब नौ बजे सराय ऐसर स्थित वेयर हाउस से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह जसवंतनगर माडर्न तहसील के सामने पहुंचे ही थे, उसी समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। स्थानीय पुलिस व राहगीरों की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से मातम पसर गया। सुभाष चंद्र का स्थानांतरण पिछले सप्ताह ही कन्नौज से सराय ऐसर के लिए हुआ था।

------

अन्य हादसों में दो की मौत

इटावा : इकदिल थाना अंतर्गत प्रमोद कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी इकदिल की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला गया निवासी 35 वर्षीय नीलम पत्नी विमलेश को मृतावस्था में शनिवार की रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल लाया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के धूमनपुरा निवासी शिवरानी पत्नी रामशंकर कार की टक्कर लगने से घायल हो गईं। पंखा में करंट से युवक की मौत

बकेवर : शेरपुर गांव में 39 वर्षीय अभिराज त्रिपाठी पुत्र अशोक कुमार त्रिपाठी शनिवार रात करीब आठ बजे घर में फर्राटा पंखा चलाकर लेटे थे। फर्राटा पंखा को चलते हुए अपनी तरफ घुमाया, तभी उसका करंट लग गया। स्वजन में चीख-पुकार मच गई। स्वजन बकेवर कस्बा में प्राइवेट डाक्टर को दिखाने ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी