धीमी शुरूआत के बाद गतिमान हुआ मतदान

संवादसूत्र ऊसराहार धीमी शुरूआत के साथ गतिमान हुए मतदान से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हकी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:04 PM (IST)
धीमी शुरूआत के बाद गतिमान हुआ मतदान
धीमी शुरूआत के बाद गतिमान हुआ मतदान

संवादसूत्र, ऊसराहार : धीमी शुरूआत के साथ गतिमान हुए मतदान से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हकीकत मतदान केंद्रों पर नजर आने लगी। शाम पांच बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। ताखा की 42 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं ने जमकर मतदान किया हालांकि सुबह नौ बजे तक मतदान काफी धीमा रहा कुल दस प्रतिशत ही मतदान हो पाया बाद में रफ्तार बढ़ी तो ग्यारह बजे तक 24 प्रतिशत दोपहर में किसानों ने खेतों में काम करने के बाद मतदान केंद्र की ओर रुख किया एक बजे तक लगभग 41 प्रतिशत तीन बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हो गया तीन बजे के बाद मतदान केंद्रों पर कतारें लगती रही जो देर शाम तक बनी रही थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं आई। एएसपी ने डलवाया वृद्धा का वोट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगरिया खनांबांध मे बने मतदान केंद्र पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश के साथ मतदान केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे थे जैसे ही वह केंद्र से बाहर निकलने लगे तो एक वृद्ध महिला को चारपाई पर लेटा देख एएसपी ने महिला को रोका महिला ने अपना नाम प्रमिला बताया। एएसपी ने बताया कि महिला चलने मे असमर्थ हैं फिर भी गांव मे अच्छी सरकार बनाने के लिए अपना मत देने पहुंची है। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिए कि वृद्ध महिला का वोट पहले डलवाया जाए। तेज धूप से बिलबिलाते रहे मतदाता ताखा की 42 ग्राम पंचायतों मे ज्यादातर मतदाता दोपहर मे धूप होने के बाद भी कतारों मे खडे़ होकर विलबिलाते नजर आए कई जगह तो महिलाएं मतदान केंद्रों पर दीवार के सहारे छांव मे खड़ी होकर छाँव मे बैठी थी दोपहर के बाद भी ज्यादातर केंद्रों पर कतारें लगी थी।

chat bot
आपका साथी