प्रतिबंधित मार्ग पर घुसे वाहन,जाम से लोग परेशान

जागरण संवाददाता इटावा शहर के मुख्य बाजार में लगने वाला जाम जनता के लिए मुसीबत बन गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:19 PM (IST)
प्रतिबंधित मार्ग पर घुसे वाहन,जाम से लोग परेशान
प्रतिबंधित मार्ग पर घुसे वाहन,जाम से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, इटावा : शहर के मुख्य बाजार में लगने वाला जाम जनता के लिए मुसीबत बन गया है। नो एंट्री के बाद भी चार पहिया वाहन बाजार में जाकर जाम की स्थिति पैदा करते हैं। बुधवार को प्रतिबंधित क्षेत्र में चारपहिया वाहनों को प्रवेश करने से जाम लग गया जिससे तमाम लोग काफी देर तक परेशान रहे।

बुधवार को शहर के पक्की सराय पर नो एंट्री होने के बावजूद भी चार पहिया वाहन अंदर जाते नजर आए। इसे ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही कहें या फिर वाहन चालकों की दबंगई। बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित होने के बाबजूद भी बड़े वाहन बाजार में आकर जाम की स्थिति बनाते हैं जिसके कारण बाइक सवार व पैदल चलने वाले लोगों को खास दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आगामी त्योहारों को लेकर बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों की खासा भीड़ देखी जा रही है और बाइक सवार दुकानों के बाहर खरीदारी करते समय अपने वाहन दुकान के बाहर खड़े कर लेते हैं। यदि कोई बड़ा वाहन अंदर नो एंट्री होने के बाबजूद प्रवेश कर जाता है तो घंटों तक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नो एंट्री के बावजूद कैसे आते बड़े वाहन अंदर त्योहारों के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी चौराहों पर पुलिस तैनात रहती है और जिनका काम बाजार में जाम की समस्या से जनता को निदान दिलाना है। नो एंट्री में बड़े वाहनों को प्रवेश रोकने के लिए चौराहों पर होमगार्ड भी तैनात किए जाते हैं। अब इसे पुलिस की लापरवाही कहा जाए या फिर वाहन चालकों की दबंगई, जो प्रवेश वर्जित होने के बावजूद भी बाजारों में वाहन लेकर जाम की समस्या पैदा करते हैं।

chat bot
आपका साथी