एक शव पर दो पक्षों ने किया दावा, साक्ष्यों से सुलटा विवाद

संवाद सहयोगी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में बने शव गृह पर एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:31 PM (IST)
एक शव पर दो पक्षों ने किया दावा, साक्ष्यों से सुलटा विवाद
एक शव पर दो पक्षों ने किया दावा, साक्ष्यों से सुलटा विवाद

संवाद सहयोगी, सैफई : मेडिकल यूनिवर्सिटी में बने शव गृह पर एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान को लेकर दो पक्ष आपस में विवाद करने लगे। इस पर थाना प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद उस शव को उसके वास्तविक हकदारों को सौंप दिया।

शव की पहचान हरदोई जिले के थाना अरवल के ग्राम उदमा कटरी सोनपुर निवासी नेकराम पुत्र बाबूराम के रूप में उसकी मां शांति देवी और चचेरे भाई ब्रजकिशोर ने की। शांति देवी ने बताया कि नेकराम बाबा के भेष में रहता था। घर से बाइक से आश्रम जाने की कह कर गया था। तभी बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हादसे का शिकार हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष से सुनीता देवी पत्नी मुकेश कुमार निवासी मूनपालपुर थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद ने मृतक की शिनाख्त संजू उर्फ धर्मदास पुत्र सूरज सिंह के रूप में की। सुनीता व भाई विनय कुमार पुत्र सूरज ने बताया कि उनका भाई 20 वर्ष से बाबा बन गया था। घर पर कभी-कभार आया करता था। उनको मैनपुरी आश्रम द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके भाई का एक्सीडेंट बेबर में हो गया, जिस पर वह जिला अस्पताल मैनपुरी गए थे, जहां पर डॉक्टर व स्टाफ द्वारा बताया गया कि यहां से रेफर कर कर सैफई के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक दूसरा पक्ष कोई साक्ष्य नहीं उपलब्ध करा सका। हरदोई जिले की निवासी शांति देवी ने बताया था जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, वह शांति देवी की थी और अज्ञात शव की तलाशी के दौरान शांति देवी का ही आधार कार्ड निकला था।

chat bot
आपका साथी