चूने से भरा ट्राला पलटा, दो घायल

संवाद सूत्र महेवा कानपुर हाईवे पर उझियानी महेवा के बीच चूने से भरा ट्राला असंतुलित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा जिससे चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को सुबह पांच बजे इटावा से कानपुर जाने वाले ट्राला में चूने की बोरियां लदी हुई थीं। अचानक ट्राला का पहिया बष्ट हो गया। जिसके कारण ट्राला असंतुलित होकर 20 फुट गहने गड्ढे में जाकर पलट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:52 PM (IST)
चूने से भरा ट्राला पलटा, दो घायल
चूने से भरा ट्राला पलटा, दो घायल

संवाद सूत्र, महेवा : कानपुर हाईवे पर उझियानी महेवा के बीच चूने से भरा ट्राला असंतुलित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा जिससे चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को सुबह पांच बजे इटावा से कानपुर जाने वाले ट्राला में चूने की बोरियां लदी हुई थीं। अचानक ट्राला का पहिया बष्ट हो गया। जिसके कारण ट्राला असंतुलित होकर 20 फुट गहने गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्राला में सवार चालक गोब‌र्द्धन निवासी जनपद टोंक, मदुलई राजस्थान व परिचालक कान्हाराम निवासी मदुलई राजस्थान घायल हो गए। इन्हें ग्रामीणों द्वारा निकाला गया। पुलिस ने इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी