सभी कोविड संक्रमितों का इलाज, किसी के लिए बेड रिजर्व नहीं

संवाद सहयोगी सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोविड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:38 PM (IST)
सभी कोविड संक्रमितों का इलाज, किसी के लिए बेड रिजर्व नहीं
सभी कोविड संक्रमितों का इलाज, किसी के लिए बेड रिजर्व नहीं

संवाद सहयोगी, सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज पूरी तत्परता से चिकित्सकों एवं हेल्थ केयर वर्कर्स द्वारा किया जा रहा है। इस समय विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल में निश्चित संख्या से अधिक कोविड मरीज भर्ती हैं तथा प्रतिदिन भर्ती के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसी स्थिति में केवल गंभीर कोविड संक्रमित मरीजों को ही भर्ती करना संभव है। यह भी देखने में आ रहा है कि कुछ लोगों द्वारा विश्वविद्यालय के चिकित्सकों एवं अधिकारियों पर आए दिन यह दबाव बनाया जा रहा है कि कुछ बेड्स प्राथमिकता के आधार पर रिजर्व कर रखे जाएं जो कतई संभव नहीं है। इसके अलावा कुछ मरीजों के परिजनों द्वारा भी यह दबाव बनाया जाता है कि विश्वविद्यायल में वेटिग में लगे मरीजों को छोड़कर उनके मरीजों को भर्ती कर लिया जाये, जो पूरी तरह मेडिकल इथिक्स के खिलाफ है। उन्होंने अपील की कि चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मरीजों के भर्ती हेतु किसी प्रकार का दबाव न बनायें।

विश्वविद्यायल में किसी के लिए भी किसी तरह का बेड रिजर्व करके नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय में किसी प्रकार का कोई बेड्स इस समय रिजर्व करके नहीं रखा गया है। इस समय विश्वविद्यालय का प्रयास है कि जो भी कोविड संक्रमित विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध हों। विश्वविद्यालय द्वारा सभी कोविड संक्रमितों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में भर्ती सभी मरीज महत्वपूर्ण एवं विशिष्ट श्रेणी के हैं।

chat bot
आपका साथी