व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ली

जागरण संवाददाता इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बंसल गुट के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:52 PM (IST)
व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ली
व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ली

जागरण संवाददाता, इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बंसल गुट के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, युवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के समक्ष आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राजीव राजपूत जिला मंत्री, नितिन तोमर, लिटिल ठाकुर युवा जिला उपाध्यक्ष, सर्वेश बाथम, इमरान खान को युवा जिला मंत्री मनोनीत किया गया। इन सभी ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की है। इन सभी को एक भोजनालय पर व्यापार मंडल का प्रमाण पत्र व फूल माला से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारियों को संगठन में सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर डा. संतोष राठौर, लल्लू वारसी, अतीक मंसूरी, रजनीश सिंह कुशवाहा, विकास शाक्य, आकाश दीप गौर, अभिषेक जैन मौजूद रहे।

-------

चंदेल गुट शिक्षकों का हमेशा हितैषी रहा

जागरण संवाददाता, इटावा : माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के अधिकृत प्रत्याशी गुमान सिंह यादव के समर्थन में नेता निर्दलीय समूह एवं कानपुर उन्नाव क्षेत्र के शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने कई विद्यालयों के शिक्षकों से संपर्क कर उनके लिए वोट मांगे। श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज अहेरीपुर, जनता इंटर कॉलेज व जनता कॉलेज बकेवर में भी संपर्क किया।

चंदेल ने कहा कि उनका संघ शिक्षक हितों के लिए सदैव समर्पित रहा है। पुरानी पेंशन बहाली तथा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा दिलाते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन दिलवाना ही उनके संगठन का मुख्य मकसद है। प्रत्याशी गुमान सिंह यादव ने कहा कि वह शिक्षकों के हितों के लिए शुरुआत से ही संघर्षरत रहे हैं। संरक्षण समिति के प्रांतीय संयोजक श्रीनारायण दुबे एवं चुनाव प्रभारी दिनेश अवस्थी ने भी संबोधित किया। संगठन के प्रदेशीय मंत्री रंजीत सिंह, अरुण कुमार दुबे, चुनाव सहप्रभारी रवि यादव, मंडलीय अध्यक्ष सतेंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान, जिलामंत्री तरुण तिवारी, पूर्व जिलामंत्री अनंत प्रकाश अवस्थी, प्रधानाचार्य भारत सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विनय पटेल, वित्तविहीन प्रकोष्ठ संयोजक रजनीश पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी