पचनद संग बीहड़ क्षेत्र का होगा समुचित विकास

संवाद सहयोगी चकरनगर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को समाप्त करते हुए बीहड़ क्षेत्र का समुचि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 11:14 PM (IST)
पचनद संग बीहड़ क्षेत्र का होगा समुचित विकास
पचनद संग बीहड़ क्षेत्र का होगा समुचित विकास

संवाद सहयोगी, चकरनगर : क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को समाप्त करते हुए बीहड़ क्षेत्र का समुचित विकास कराया जाएगा, केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा बहुत जल्द पचनद योजना को पूर्ण करने का कार्य होगा। अन्य स्थानों की भांति पचनद पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के ऊपर हवाई जहाज से पुष्प वर्षा करने का प्रबंध भी किया जाएगा।

यह दावा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर महाभारत कालीन ऐतिहासिक कालेश्वर मंदिर पचनद पर काफिले के साथ आकर क्षेत्रीय जनता से वार्ता करते हुए किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक महाभारत कालीन मंदिर है, इसमें पांडवों के द्वारा भी पूजा अर्चना कर अज्ञातवास का समय व्यतीत किया गया है। रामचरित मानस की रचना के दौरान तुलसीदास भी यहां आकर कई दिन रुके। केंद्र और प्रदेश सरकार सनातनी और प्राकृतिक धरोहरों को संवार रही है। यहां पर व्यापक पैमाने पर विकास कार्य होंगे जिससे बेरोजगारी दूर होगी। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, सुबोध पाठक, बापू सहेल सिंह परिहार, प्रधान सिडौस सज्जन सिंह राजावत, सरपंच उपेंद्र सिंह परिहार, राजेश परिहार, रज्जन सिंह राजावत आदि काफी संख्या में मौजूद थे। सीओ से व्यक्त की नाराजगी

सिडौस गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई दो पक्षों में फायरिग के चलते एक युवक के घायल होने के बाद भी आरोपित गिरफ्तार न होने की शिकायत पर नाराज सांसद ने थाना पुलिस की कार्यशैली को लेकर सीओ चकरनगर राकेश कुमार वरिष्ठ से नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए। मोटरवोट से पचनद विहार

सांसद डा. कठेरिया ने पर्व पर स्नानार्थियों की सुरक्षा में लगाए गए मोटर वोट के माध्यम पचनद में विहार करके आनंद लिया। दोनों ओर तटों पर स्नानार्थियों की भीड़ तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा।

chat bot
आपका साथी