गड्ढा खोदाई का कार्य 15 जून तक पूरा हो

जागरण संवाददाता इटावा गड्ढा खोदाई का कार्य पौधारोपण के लिए 15 जून तक पूरा कर लिया ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:11 PM (IST)
गड्ढा खोदाई का कार्य 15 जून तक पूरा हो
गड्ढा खोदाई का कार्य 15 जून तक पूरा हो

जागरण संवाददाता, इटावा : गड्ढा खोदाई का कार्य पौधारोपण के लिए 15 जून तक पूरा कर लिया जाए। पौधारोपण की तैयारियां समय से कर ली जाएं। रोपित किये जाने वाले पौधों की प्रजातिवार मांग पत्र 20 जून तक वन विभाग को दे दिया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने समीक्षा में पाया कि ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, पर्यावरण विभाग, उद्यान विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे खोदाई का कार्य कम किया है। जबकि नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, प्राविधिक शिक्षा द्वारा अभी तक गढ्ढे खुदान का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून तक प्रत्येक दषा में गड्ढे खोदाई का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें और उसकी सूचना उपलब्ध करायें। गड्ढे खोदाई की आनलाइन फीडिग की जानी है। इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली न की जाये। पौधारोपण का कार्य मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इस कार्य को समयबद्ध पूर्ण किया जाना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि रोपित किये जाने वाले पौधों की प्रजातिवार वन विभाग से मांग की जाये। डीसी एनआरएलएम द्वारा बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा नर्सरी तैयार की गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देश दिये कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गयी नर्सरी की पौध आवश्यकता पड़ने पर क्रय की जाये। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय सिंह ने बताया कि विभाग की नर्सरी में पौधों की कोई कमी नहीं हैं। विभाग द्वारा हर प्रजाति की नर्सरी तैयार की गयी है। वन विभाग द्वारा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 05688-254787 है। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी भर्थना हेमसिंह, उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश मिश्रा, डीसी एनआरएलएम बृजमोहन अंबेड, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनिल कुमार, डीसी मनरेगा शौकत अली, मुस्ताक अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिक संजय सिंह द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी