शिलान्यास की खुशी में राममय हुआ पूरा क्षेत्र

संवादसूत्र बकेवर पूरा क्षेत्र राममय नजर आया। बच्चे जवान वृद्ध सभी के मोबाइल फोन पर अयोध्या र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:32 PM (IST)
शिलान्यास की खुशी में राममय हुआ पूरा क्षेत्र
शिलान्यास की खुशी में राममय हुआ पूरा क्षेत्र

संवादसूत्र, बकेवर : पूरा क्षेत्र राममय नजर आया। बच्चे, जवान, वृद्ध सभी के मोबाइल फोन पर अयोध्या राममंदिर के स्टेटस ही नजर आए। शिलान्यास होते ही कस्बा में लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाकर प्रसन्नता का इजहार किया।

शिलान्यास को लेकर बकेवर, लखना, महेवा, अहेरीपुर, निवाड़ी कला कस्बों सहित समूचे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में भारी उत्साह नजर आया। समूचे क्षेत्र में लोग सिर्फ राममंदिर के शिलान्यास की चर्चा करते नजर आए। लोग टीवी व मोबाइल फोन से शिलान्यास कार्यक्रम को लाइव देखते रहे। जैसे ही प्रधानमंत्री द्वारा राममंदिर का शिलान्यास किया गया, क्षेत्र में लोगों ने प्रसन्नता में जय श्रीराम का उदघोष किया। कस्बा बकेवर में सौरभ उपाध्याय, पुरुषोत्तम मिश्रा, आलोक मिश्रा, पंचम चौधरी, राहुल त्रिपाठी, रत्नेश तिवारी, लल्लन गुप्ता ने राममंदिर की खुशी में पटाखे छुड़ाए। सांकेतिक पूजा कर मिठाई बांटी भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक पूजा कर मिठाई बांटी गई। कस्बे के लोगों ने राधे उत्सव गार्डन में भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खुशी का इजहार करते हुए आपस में मिठाई बांटी। कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था को साकार रूप मिलने जा रहा है, जो भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक है। मिष्ठान वितरित करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा, रामनरेश चतुर्वेदी, सुनील चौधरी, राहुल शुक्ला, ऋषि शुक्ला, अक्षित पाठक, आशीष त्रिपाठी, विकास तिवारी, शैलेंद्र त्रिपाठी, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, सोमेश अवस्थी आदि हैं। लखना कस्बा में धनंजय सिंह कुशवाहा, डॉ. गोविद त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री भाजपा मनीष महेश्वरी, हरनाथ सिंह, इंद्र कुमार जैन, प्रभात माहेश्वरी, सजंय त्रिपाठी गगन, नीशू पोरवाल, मोनू सिकरवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, धर्मेंद्र पोरवाल, रेखा दुबे, पीके पोरवाल ने मिठाई वितरित की गई।

chat bot
आपका साथी