बादलों में छिपा रहा सूरज, बढ़ी सर्दी की सिहरन

- तापमान न्यूनतम 16 अधिकतम 26 डिग्री - मौसम की मार से किसान परेशान फोटो-21 जागरण संवाद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:10 PM (IST)
बादलों में छिपा रहा सूरज, बढ़ी सर्दी की सिहरन
बादलों में छिपा रहा सूरज, बढ़ी सर्दी की सिहरन

जागरण संवाददाता, इटावा : रविवार को सुबह घने बादल छाने से फिर से मौसम में बदलाव हो गया। बंगाल की खाड़ी से उठा जायद चक्रवाती तूफान भले ही थम गया लेकिन मौसम में परिवर्तन कर गया। बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई इसके तहत सुबह न्यूनतम 16 तो दोपहर में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सारा दिन सूरज के न चमकने से लोगों ने सर्दी की सिहरन महसूस की। मौसम की मार से किसान काफी परेशान हैं, चार दिन पूर्व तेजी से शुरू हुआ बोआई कार्य फिर से थम गया।

इन दिनों किसान दोहरी मार झेल रहे हैं, एक तो हर सप्ताह के अंतराल पर मौसम में परिवर्तन होने से कृषि कार्य ठप हो जाता है तो दूसरी ओर डीएपी-यूरिया खाद की किल्लत को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। चार दिन पूर्व हल्की बूंदाबांदी और तीन दिन लगातार मौसम खराब रहने से धान-बाजरा की कटाई और गेहूं तथा सरसों की बोआई थमी रही थी, बीते चार दिनों से यह कार्य किसान तेजी से कर रहे थे, वह फिर से थम गया। मौसम का असर बाजारों पर भी पड़ा, फुटपाथ, संडे बाजार और नुमाइश में भरपूर रौनक नजर नहीं आई। कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पाण्डेय का कहना है कि जायद तूफान कमजोर से काफी बर्बादी बच गई लेकिन उसका आंशिक असर इस क्षेत्र में है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ बनने से मैदानी क्षेत्र में हल्की बारिश और शीतलहर की संभावना बनी हुई है। किसान मौसम के अनुरूप ही कार्य करें, बोआई के लिए एक-दो दिन में मौसम फिर से अनुकूल हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी