आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने लगा ली फांसी

संवादसूत्र वैदपुरा (इटावा) आर्थिक तंगी के चलते एक मजदूर पेड़ से लटक कर जान दे दी। घटान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 10:28 PM (IST)
आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने लगा ली फांसी
आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने लगा ली फांसी

संवादसूत्र, वैदपुरा (इटावा) :

आर्थिक तंगी के चलते एक मजदूर पेड़ से लटक कर जान दे दी। घटाना के बाद स्वजनों का रो कर बुरा हाल है।

थानाक्षेत्र के ग्राम वैदपुरा निवासी 55 वर्षीय आनंद कुमार मजदूरी करके बच्चों का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार रात घर से बाहर निकले थे तो काफी देर तक घर में नहीं लौटे। स्वजन तलाश करने निकले वे रूपपुर और वैदपुरा गांव की सीमा पर खड़े बबूल के पेड़ से गमछे के फंदे से लटके मिले। थाना प्रभारी अनिल मणि त्रिपाठी ने शव को पेड़ के फंदे से उतरवाया। बता दें आनंद के दो बेटे हैं। दोनों की कोरोना के चलते काम नहीं मिल रहा थे। ऊपर से सरकार का कर्जा होने की वजह से आनंद डिप्रेशन में रहने लगे थे। डिप्रेशन के कारण कभी-कभी शराब का नशा भी कर लेते थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से आनंद के केसीसी का ऋण माफ किए जाने और उनके आश्रितों की आर्थिक मदद किए जाने की मांग की है।

80 हजार रुपये ले रखा था केसीसी ऋण

मजदूर ने 80 हजार रुपये का केसीसी ऋण ले रखा था। ऋण के कारण काफी परेशान रहते थे। मनरेगा से कुछ काम मिल जाता था, उसी से गुजर-बसर हो रही थी। बिजली गिरने से शरीर जल गया था

आनंद को जिस खेत के पास फांसी के फंदे से लटका पाया गया, उसी खेत के पास पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में आनंद के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी थी, जिसके कारण आधे से अधिक शरीर जल गया था और उनके साथ जो व्यक्ति घास ले रहा था, उसकी मौत हो गई थी। इस कारण से भी आनंद अधिक मेहनत नहीं कर पा रहा था।

chat bot
आपका साथी