मुस्लिम बेटियों का निकाह कराकर पेश की मानवता की मिसाल

जागरण संवाददाता इटावा दो सगी बहनें मनतषा और अलीशा जो कि गरीबी में पली बढ़ी थीं उनका ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 10:56 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 10:56 PM (IST)
मुस्लिम बेटियों का निकाह कराकर पेश की मानवता की मिसाल
मुस्लिम बेटियों का निकाह कराकर पेश की मानवता की मिसाल

जागरण संवाददाता, इटावा : दो सगी बहनें मनतषा और अलीशा जो कि गरीबी में पली बढ़ी थीं उनका निकाह प्रशांत फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कराकर मानवता की मिसाल पेश की। बेटियों के पिता मैनपुरी जनपद के झिझाई में आसरा कॉलोनी के बी ब्लॉक में रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। पिता सिराज अहमद खां 13 वर्षों से दिव्यांग हैं जिसके चलते परिवार का भरण पोषण उनकी पत्नी फूलबानो के कंधों पर है। बेटियां बड़ी हुईं तो माता-पिता को उनके निकाह की फिक्र हुई। फूलबानों ने प्रशांत फाउंडेशन के संरक्षक मानसिंह यादव एवं संस्थापक डा. रिपुदमन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हेमंत यादव ने मुलाकात की और बेटियों के निकाह की गुहार लगाई। फाउंडेशन ने मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम बेटियों का निकाह कराया।

डॉ. रिपुदमन सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा अब तक नौ बेटियों का कन्यादान कराया जा चुका है, लेकिन निकाह पहली बार कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत यादव ने बताया कि निकाह में शामिल होने आए मेहमानों को फाउंडेशन की तरफ से हैंड सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत चौहान ने बताया कि फाउंडेशन हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। बेटियों के माता-पिता ने सभी की तारीफ की। शैलेष यादव, मोहित यादव, कार्यक्रम समन्वयक अजीत सिंह, गौरव यादव, जितेंद्र यादव, ब्रजेश पाल, हिमांशु जैन, अवनीश यादव मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए: बदायूं की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। गुरुवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि मुरादनगर की घटना से अभी जनता उबर नहीं पाई थी तभी बदायूं में महिला के साथ दुष्कर्म हो गया। यह प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। जब से योगी सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता, जिला सचिव ऋचा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, दीपक राज, अजब सिंह यादव, सोनू यादव, विपिन लाल अंबेडकर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी