बदमाश चुरा ले गए पांच बकरियां

सैफई ग्राम मटियार में रात में फोर व्हीलर सवार बदमाश पांच बकरियां चुरा ले गए। ज्ञान सिंह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 10:05 PM (IST)
बदमाश चुरा ले गए पांच बकरियां
बदमाश चुरा ले गए पांच बकरियां

सैफई : ग्राम मटियार में रात में फोर व्हीलर सवार बदमाश पांच बकरियां चुरा ले गए। ज्ञान सिंह ने बताया घर के दरवाजे पर रखी झोपड़ी में एक ही रस्सी में पांच बकरी बंधी हुई थीं। वह स्वजन समेत पड़ोसी के यहां कीर्तन में चले गए थे। तभी रात करीब 11 बजे एक लाल रंग की फोरव्हीलर आई। उसमें सवार बदमाशों ने रस्सी को काटकर पांचों बकरियां लाद ली और चले गए। चोरी गई बकरियों की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। -संस

chat bot
आपका साथी