चार बरातियों संग आए दूल्हे ने पहनाई जयमाला

हसंवादसूत्र महेवा लॉकडाउन के चलते सादगी से शादियों की कड़ी में कस्बा महेवा में रविवार की रात मात्र 15 लोगों की मौजूदगी में वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई और अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी चुना। दूल्हा एक कार में चार बरातियों संग आया था। सोमवार की सुबह नम आंखों के बीच विदाई की रस्म हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 05:59 AM (IST)
चार बरातियों संग आए दूल्हे ने पहनाई जयमाला
चार बरातियों संग आए दूल्हे ने पहनाई जयमाला

संवादसूत्र, महेवा : लॉकडाउन के चलते सादगी से शादियों की कड़ी में कस्बा महेवा में रविवार की रात मात्र 15 लोगों की मौजूदगी में वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई और अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी चुना। दूल्हा एक कार में चार बरातियों संग आया था। सोमवार की सुबह नम आंखों के बीच विदाई की रस्म हुई। बिना बैंडबाजे के हुई इस शादी की पूरे कस्बा में चर्चा रही। बरात औरैया जनपद के ग्राम गमनापुर से आयी थी। वहां के मनोज तिवारी के पुत्र शिवम की बरात महेवा के पुराना चौराहा निवासी अवधेश मिश्र के यहां आयी थी। दूल्हा शिवम के साथ बरातियों में उनके पिता मनोज तिवारी, भाई शुभम, बहनोई व एक दोस्त थे। पांचों लोग औरैया जिला प्रशासन से अनुमति लेकर आए थे। लॉकडाउन चार में कुछ रियायत मिली तो पेशे से ट्रक चालक अवधेश मिश्रा ने समधी मनोज तिवारी से बात की। दोनों पक्ष सादगी से शादी करने पर राजी हो गए। वधू पक्ष से भी केवल 10 लोग शामिल हुए। आचार्य अश्वनी मिश्र ने विधि विधान से शादी करवाई।

chat bot
आपका साथी