मवेशी बांधने के विवाद में ताऊ की हत्या

संवादसूत्र बकेवर ग्राम नगला सुंदर में भैंस बांधने की जगह को लेकर झगड़ा कर रहे दो भाइय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:11 PM (IST)
मवेशी बांधने के विवाद में ताऊ की हत्या
मवेशी बांधने के विवाद में ताऊ की हत्या

संवादसूत्र, बकेवर : ग्राम नगला सुंदर में भैंस बांधने की जगह को लेकर झगड़ा कर रहे दो भाइयों के बीच हस्तक्षेप करने पर ताऊ को प्राणों से हाथ धोना पड़ा। भतीजे ने उनके साथ मारपीट करने के साथ ही लाठी से हमला किया था। इस बीच ताई भी लाठी के हमले से घायल हो गईं। हत्या आरोपित को स्वजन ने मौके से ही दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। भरईपुर ग्राम पंचायत के गांव नगला सुंदर में रहने वाले अनवीर व जयवीर पुत्रगण मोतीलाल के बीच भैंस बांधने की जगह को लेकर शुक्रवार दोपहर विवाद हो रहा था। इस दौरान वहां मौजूद उनके ताऊ जवाहर लाल के पुत्र सुखवीर ने अपने दोनों चचेरे भाइयों को झगड़ा करने से रोका। इस पर अनवीर व सुखवीर के बीच कहासुनी बढ़ गई। तब जवाहर लाल व उनकी पत्नी बुधा देवी ने बीच-बचाव की कोशिश की। अनवीर ने ताऊ जवाहरलाल के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया तथा ताई बुद्धा देवी को भी लाठी मार दी। इससे जवाहरलाल का सिर फटने से भेजा बाहर निकल आया और उनकी पत्नी भी गंभीर घायल हो गईं। सुखवीर ने अनवीर को अन्य गांव वालों के सहयोग से पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और सूचना पर पहुंची 112 पुलिस को अनवीर सौंप दिया। पुलिस ने जवाहर लाल को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुद्धा देवी का महेवा सीएचसी पर इलाज चल रहा है। जवाहर लाल मजदूरी करते थे। उनके बेटे और भतीते अनवीर व जयवीर मजदूरी करते हैं। घटना के समय मोतीलाल मौके पर न होकर रिश्तेदारी में गए हुए थे। अनवीर और सुखवीर के मकान अगल-बगल में हैं। जवाहरलाल अपने छोटे बेटे शिव कुमार के साथ वहां से करीब 50 मीटर दूर रर रहे थे। सुखवीर व अनवीर के घरों के पास पड़ी जगह पर मवेशी बांधे जाते हैं। थानाध्यक्ष विद्या सागर सिंह ने बताया कि जवाहर लाल को घायल होने पर जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां पर चिकित्सा के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी