स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेता थे सुभाष चंद्र बोस

जागरण संवाददाता इटावा सुभाष चंद्र बोस देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी व सबसे बड़े नेता थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:44 PM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेता थे सुभाष चंद्र बोस
स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेता थे सुभाष चंद्र बोस

जागरण संवाददाता, इटावा: सुभाष चंद्र बोस देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी व सबसे बड़े नेता थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिद फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया नारा जय हिद जय देश का राष्ट्रीय नारा बन गया था। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने उनकी जयंती के अवसर पर नुमाइश ग्राउंड में संबोधित करते हुए कही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मो. राशिद खान, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।

नगला सुभान प्राथमिक विद्यालय सैफई में शिक्षक ऋचा राय ने जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के नाम पर कक्ष का नामकरण कराया जिसका उद्घाटन कक्षा दो की छात्रा रौनक ने किया। पंडित काव्य दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि सुभाष चंद्र बोस की वीरता की जितनी बात की जाए उतनी कम है। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर नुमाइश मैदान में श्रद्धासुमन अर्पित किये। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बबुआ ठाकुर ने नुमाइश मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने कहा कि नेता जी को हम सब कभी न भुला पाएंगे। जिला महामंत्री सर्वजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे, विकास चौरसिया आदि मौजूद रहे।

कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सविता ने नुमाइश मैदान में माल्यार्पण करने के बाद नेताजी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। प्रांतीय महासचिव जय नारायण सविता, जिलाध्यक्ष उमाशंकर सविता, प्रेमशंकर सविता, आकाश, भूरे, योगेश, विनीत ने भी संबोधित किया। प्रसपा लोहिया के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने नेताजी को स्वतंत्रता प्राप्त कराने का एक सफल नेतृत्वकर्ता बताया। जिन्होंने आजाद हिद फौज की स्थापना करके पूरे देश में नौजवानों को एकत्रित करने का कार्य किया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनवार हुसैन, प्रदीप वर्मा, फरहान शकील, आशीष पटेल, निशांत चौधरी, नवनीत निगम, सर्वेश जोशी, अमन यादव मौजूद रहे।

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश, अजय शर्मा व प्रबंधक कैलाश यादव ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल चंद वाजपेयी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने संबोधित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उदी के डाकघर में भाजपा नेता विमल भदौरिया के भाई इंजी. दीपक रंजन सिंह भदौरिया ने कहा कि नेताजी के अदम्य साहस व पराक्रम की जितनी व्याख्या की जाए कम है। प्रभारी स्वतंत्र कुमार, महेंद्र कुमार, स्मृति, सुनील कुमार सिंह भदौरिया, कृष्ण कुमार पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी